{"_id":"69fcee550f44e56c4b04c166","slug":"149-lakh-withdrawn-from-account-on-pretext-of-providing-loan-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-154254-2026-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: ऋण दिलाने का झांसा देकर खाते से निकाले 1.49 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: ऋण दिलाने का झांसा देकर खाते से निकाले 1.49 लाख
विज्ञापन
फतेहपुर। सस्ते ब्याज पर ऋण दिलाने का झांसा देकर साइबर ठगों ने व्यापारी के खाते से 1.49 लाख रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने बैंक शाखा प्रबंधक और कैशियर पर मिलीभगत का आरोप लगाया है। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सदर कोतवाली के कालिकन मंदिर मसवानी निवासी धीरेंद्र सिंह की आईटीआई रोड पर ग्राफिक्स की दुकान है। उन्होंने पुलिस को बताया कि 19 मार्च को दोपहर 3:15 बजे उनके मोबाइल पर कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को फाइनेंस कंपनी का कर्मचारी बताते हुए ऋण का ऑफर दिया। तीन-चार दिन बातचीत के बाद रेहान नाम के मैनेजर से बात कराई गई।
24 मार्च को सर्वेयर बनकर एक व्यक्ति दुकान पहुंचा। उसने फॉर्म भरवाकर आधार, पैन, आईटीआर, बैंक स्टेटमेंट, कैंसिल चेक और 229 रुपये का चेक ले लिया। इसी दिन दोपहर में धीरेंद्र के केनरा बैंक खाते से 1.49 लाख रुपये निकलने का मैसेज आया। बैंक पहुंचने पर जानकारी हुई कि गलत आधार और मोबाइल नंबर पर कैशियर ने भुगतान कर दिया।
विज्ञापन
पीड़ित ने 26 मार्च को कोतवाली और सात अप्रैल को बैंक मैनेजर से शिकायत की लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। साइबर थाना प्रभारी मो. कमर खान ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।