फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   डीएम ने ब्लाक का किया निरीक्षण, काम नहीं मिला संतोषजनक

डीएम ने ब्लाक का किया निरीक्षण, काम नहीं मिला संतोषजनक

Thu, 01 Feb 2018 11:53 PM IST
Updated Thu, 01 Feb 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
डीएम ने ब्लाक का किया निरीक्षण, काम नहीं मिला संतोषजनक
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

असोथर(फतेहपुर)। डीएम गुरुवार को असोथर ब्लाक का निरीक्षण करने पहुंचे। वहां काम संतोषजनक न मिलने पर एडीओ पंचायत, आरईएस जेई सहित चार कर्मचारियों का वेतन रोक दिया। ब्लाक में एक भी गांव ओडीएफ न होने पर एडीओ पंचायत को दस गांव का लक्ष्य देकर एक महीने का वक्त दिया। कई जगह फैली गंदगी ने भी मन खट्टा किया।

डीएम कुमार प्रशांत गुरुवार दोपहर लगभग डेढ़ बजे सीडीओ एसपी आनंद के साथ ब्लाक मुख्यालय पहुंचे। डीएम ने बीडीओ अरुण कुमार चौधरी से ब्लाक की ग्राम पंचायतों में हो रहे कार्य की जानकारी मांगी। बीडीओ ने 27 ग्राम पंचायत मेें काम चलने की बात कही। 17 ग्राम पंचायतों में तालाब खुदाई चलने की बात कही। दफ्तर के अभिलेख देखने पर खामियां मिलीं। काम में लेटलतीफी देख उन्होंने बीडीओ को एक महीने में व्यवस्था बेहतर करने की चेतावनी दी। प्रधानमंत्री आवास योजना में भी बीडीओ संतोषजनक काम नहीं बता सके।
विज्ञापन


स्वच्छ भारत मिशन में एक भी गांव ओडीएफ (खुले से शौचमुक्त) न बना पाने पर एडीएओ पंचायत के चार्ज पर ग्राम विकास अधिकारी राम कृपाल को फटकार लगाई। कहा कि फरवरी तक हर हाल में 10 गांव ओडीएफ हो जाने चाहिए। सड़क निर्माण में शिकायतों पर डीएम ने आरईएएस के जेई और लापरवाही पर दो एकाउंटेंट का वेतन रोक दिया। डीएम ने कहा कि ब्लाक की टूटी बाउंड्री बनवाने और 40 साल पुरानी पाइप लाइन बदलवाने के लिए कागजी प्रक्रिया पूरी कर भेजें।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम ने सीएचसी भी देखी
डीएम व सीडीओ ने गाजीपुर व असोथर के अस्पताल भी देखे। गाजीपुर सीएचसी में दवाओं के स्टाक में दो दिन से पैरासीटामाल की फीडिंग नहीं थी। रोज अपडेट रखने की हिदायत दी गई। नई बिल्डिंग में खामियों को दुरुस्त करने को कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed