फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   नगर निकाय जीतने को सपा ने बनाई रणनीति

नगर निकाय जीतने को सपा ने बनाई रणनीति

Fri, 17 Nov 2017 12:42 AM IST
Updated Fri, 17 Nov 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
नगर निकाय जीतने को सपा ने बनाई रणनीति
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहपुर। निकाय चुनाव को विधानसभा की तर्ज पर लड़ने निकली सपा ने नई रणनीति तैयार की है। खेमेबंदी और बिखराव से बचने के लिए चुनाव संचालन समिति बनाई है। इसमें वे अपने भी जोड़े गए हैं, जो सक्रिय हैं और वह भी जो गैर दल से हाल ही में सपाई हुए हैं।

हर निकाय के लिए चुनाव संचालन समिति की घोषणा गुरुवार को की गई। सबसे जंबो सूची सदर नगर पालिका की है। निवर्तमान पालिकाध्यक्ष सपा का है, लिहाजा वह हर हाल में इसे अपने पास रखने की जुगत में है। यहां के चुनाव संचालन के लिए 45 सदस्यीय जंबो समिति बनाई गई है।
विज्ञापन


सदर निकाय चुनाव संचालन समिति में पार्टी के दो पूर्व सांसद राकेश सचान और डा. अशोक पटेल को जिम्मा सौंपकर कुर्मी मतदाताओं का साधने का प्रयास किया गया है। पूर्व मंत्री अयोध्या पाल को शामिल कर पाल मतदाता तथा टिकट न मिलने से क्षुब्ध निवर्तमान चेयरमैन चंद्रप्रकाश लोधी को बिरादरी का वोट जोड़ने का जिम्मा सौंपा गया है। इनके अलावा पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव के खेमे से पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष रामशरण यादव को भी समिति में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्राह्मण समाज के दो नेता भी शामिल किए गए हैं। साहू, यादव, प्रजापति, पासवान, मुसलिम समाज को भी समिति में शामिल किया गया है।

बिंदकी निकाय चुनाव संचालन समिति में भाजपा से नाराज होकर सपा में शामिल गोपालजी गुप्ता को शामिल किया गया है। महेंद्र बहादुर सिंह बच्चा, पूर्व जिलाध्यक्ष रामेश्वर दयाल दयालू के अलावा मुसलिम नेताओं को खास तवज्जो दिया गया है।

जहानाबाद निकाय चुनाव संचालन समिति में पूर्व विधायक मदन गोपाल वर्मा के अलावा यादव, मुसलिम, निगम, पाल बिरादरी के 14 सदस्य शामिल किए गए हैं। खागा नगर पंचायत चुनाव संचालन समिति में पूर्व जिलाध्यक्ष वलीउल्ला समेत यादव, ब्राह्मण, गुप्ता, सोनी समेत 10 सदस्य बनाए गए हैं।


हथगाम निकाय चुनाव के लिए एक क्षत्रिय, चार यादव, दो मुसलिम सदस्य शामिल किए गए हैं। बहुआ नगर निकाय में पूर्व जिलाध्यक्ष दलजीत निषाद की अगुवाई में पांच सदस्यीय तथा किशनपुर नगर पंचायत में विधानसभा अध्यक्ष तौफीक अहमद की अगुवाई में छह सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed