{"_id":"5ca3b270bdec223c99275e25","slug":"131554231920-fatehpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ काटने में टूटा तार, ट्रांसफार्मर जले, बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़ काटने में टूटा तार, ट्रांसफार्मर जले, बिजली गुल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहुआ। गाजीपुर थानाक्षेत्र के शाह कस्बे में महुआ के हरे पेड़ काटने के दौरान अचानक बिजली का तार टूट गया। इससे ट्रांसफार्मर में आग लग गई और इलाके में अंधेरा छा गया। पता चलते ही आसपास के किसानों ने हंगामा कर दिया। हंगामा होता देख पेड़ काटने वाले सामान छोड़कर भाग निकले। पुलिस व जेई ने पहुंचकर लोगों को शांत कराया।
शाह चौकी से चंद कदम की दूरी पर महुआ के यह हरे पेड़ सुबह से काटे जा रहे थे। ठेकेदार ने अनुमति होने का हवाला देकर लोगों को चुप करा दिया था। पर देर शाम अचानक पेड़ काटने के दौरान ही डाल तार के संपर्क में आ गई। स्पार्किंग के साथ तार टूटे और ट्रांसफार्मर में आग लग गई। इससे 11 हजार व 33 हजार वोल्ट के तार कई जगह से टूट गए। इलाके में अंधेरा हो गया है।
क्षेत्रीय किसानों का कहना है कि करीब 10 लठ्ठों के तार टूट कर जमीन में गिर गए हैं। तीन ट्रांसफार्मर 63केवीए, दो केवीए और 25 केवीए के ट्रांसफार्मर जले हैं। विद्युत उपकेंद्र शाह के जेई आशीष कुमार शुक्ला का कहना है कि ठेकेदार रउफ व जाबिर अली निवासी खरगू सरांय को व हरे महुआ के वृक्ष मालिक शाह कस्बा निवासी शमशीर बहादुर खां को पेड़ काटने से मना किया गया था।
विज्ञापन
उपकेंद्र शाह में विरोध करने पहुंचे किसान बउवा शुक्ला, कुलदीप दुबे, मुन्ना दुबे, विकास श्रीवास्तव, राजेश विश्वकर्मा, अमित कुमार, लखन गुप्ता, व्यास नारायण दुबे आदि ने जल्द बिजली बहाल करने व दोषी पर कार्रवाई की मांग की है। शाह चौकी इंचार्ज डी डी वर्मा ने लोगों को कार्रवाई का भरोसा देकर शांत कराया।