फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   125 crores outstanding on more than four and a half thousand government offices

Fatehpur News: साढ़े चार हजार से अधिक सरकारी कार्यालयों पर बकाया 125 करोड़

Thu, 14 Mar 2024 01:17 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Mar 2024 01:17 AM IST
विज्ञापन
125 crores outstanding on more than four and a half thousand government offices
फतेहपुर। जिले में 4,768 सरकारी कार्यालयों पर 125 करोड़ रुपये बिजली का बिल बकाया है। वित्त वर्ष समाप्त होने के चलते ऊर्जा निगम ने इन दिनों सरकारी कार्यालयों पर बिल जमा कराने को लेकर शिंकजा कसा है। हालांकि सभी कार्यालयों के बिल उनके मुख्यालय स्तर से ई-वॉलेट के माध्यम से जमा होंगे।
विज्ञापन

ऊर्जा निगम ने सभी कार्यालय बकाएदारों को पत्र भेेजकर बिल जमा कराने के लिए निर्देशित किया। प्रत्येक कार्यालयों का बकाया बिल 10 हजार रुपये के ऊपर है। मार्च माह वित्त वर्ष का आखिरी महीना होता है। इसमें सभी सरकारी कार्यालयों का बिल जमा कराना आवश्यक है।
विज्ञापन

इस कारण प्रत्येक कार्यालय बकाएदार को बिल जमा करने के लिए कहा जा रहा है। प्रत्येक कार्यालय के बिल उनके मुख्यालय की ओर से ई-वॉलेट के माध्यम से जमा होंगे। जिसका भुगतान सीधे ऊर्जा निगम के बैंक खाते में होगा। वहीं कार्यालय बकायेदारों ने बिल जमा कराने का सिलसिला शुरू कर दिया है। ऊर्जा निगम को मार्च माह के अंत तक सभी कार्यालयों के बिल जमा कराना है।
विज्ञापन
विज्ञापन




स्कूल और विद्यालयों का पंचायत के माध्यम से होगा भुगतान



जिले में चल रहे सरकारी स्कूल और विद्यालयों के बकाए बिल का भुगतान नगर पंचायत के माध्यम से होगा। इसके लिए नजदीकी उपकेंद्र के अवर अभियंता स्कूल और विद्यायल को बिल जमा कराने के लिए निर्देशित कर रहे हैं। इनका भुगतान भी ई-वॉलेट के माध्यम से सीधे बैंक खाते में होगा।


वित्त वर्ष समाप्त होने के चलते सरकारी कार्यालयों के बिल जमा कराने पर जोर दिया जा रहा है। सभी कार्यालयों के बिल ई-वॉलेट के माध्यम से सीधे बैंक खाते में जमा होंगे।
- एसके लोहाट, अधिशासी अभियंता, ऊर्जा निगम, फतेहपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed