फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   123 objections on exam center determination, distance and carrying capacity key issues

Fatehpur News: परीक्षा केंद्र निर्धारण पर 123 आपत्तियां, दूरी और धारण क्षमता प्रमुख मुद्दे

Tue, 09 Dec 2025 12:56 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 09 Dec 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
123 objections on exam center determination, distance and carrying capacity key issues
फतेहपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों की अनंतिम सूची पर जिले से 123 आपत्तियां प्राप्त हुई हैं। इनमें धारण क्षमता, दूरी और केंद्र परिवर्तन जैसे मुद्दे प्रमुख रहे। अधिकांश आपत्तियां अधिक दूरी और धारण क्षमता को लेकर दर्ज की गई हैं।
विज्ञापन


परिषद की ओर से जिले के सभी माध्यमिक विद्यालयों को भौतिक संसाधन व अन्य जानकारियां पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए गए थे। प्राप्त आंकड़ों के आधार पर 109 विद्यालयों को परीक्षा केंद्र के रूप में प्रस्तावित कर अनंतिम सूची जारी की गई थी। परिषद ने चार दिसंबर तक आपत्तियां मांगी थीं।
विज्ञापन


जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि कुल 123 आपत्तियां प्राप्त हुई हैं। इनमें अधिक दूरी को लेकर 51, केंद्र की मांग को लेकर 28, केंद्र व दूरी दोनों के संबंध में छह, केंद्र परिवर्तन के लिए छह, केंद्र परिवर्तन व केंद्र की मांग से जुड़ी तीन, केंद्र निरस्त करने की पांच, केंद्र परिवर्तन व धारण क्षमता पर एक तथा केवल धारण क्षमता को लेकर 21 आपत्तियां दर्ज हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीआईओएस ने बताया कि सभी आपत्तियों का परीक्षण किया जा रहा है। निस्तारण के बाद अंतिम रिपोर्ट जिला केंद्र निर्धारण समिति के माध्यम से परिषद की वेबसाइट पर 11 दिसंबर तक ऑनलाइन भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed