{"_id":"59bad4054f1c1b1f688b49ef","slug":"121505416197-fatehpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंदू महासभा ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंदू महासभा ने दिया धरना
Updated Fri, 15 Sep 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर। अखिल भारत हिंदू महासभा ने नगर पालिका परिषद कार्यालय में धरना प्रदर्शन कर विभिन्न मंदिरों के आसपास का अतिक्रमण हटाने की मांग की। अतिक्रमण न हटाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। बाद में ईओ रश्मि भारती को ज्ञापन भी दिया।
ज्ञापन में बताया कि शहर के संकटमोचन हनुमान मंदिर, मोटेश्वर महादेव मंदिर, नया तालाब शांतीनगर मंदिर समेत सभी धार्मिक स्थलों के आसपास का अतिक्रमण तत्काल हटाया जाए। नवरात्र से पहले शहर और ग्रामीण क्षेत्र के सभी मंदिरों की प्रतिदिन साफ सफाई की व्यवस्था कराई जाए।
नवरात्र पर सजने वाले देवी पंडालों में सुबह-शाम साफ सफाई की व्यवस्था के साथ चूना डालने की व्यवस्था की जाए। मच्छरजनित बीमारियों की रोकथाम के लिए शहर में डीडीटी का छिड़काव कराया जाए। समस्या का निराकरण नहीं हुआ तो महासभा नगर पालिका परिसर में आंदोलन करेगी।
विज्ञापन
प्रदेश महामंत्री मनोज त्रिवेदी, सुखराज सिंह, रामआसरे आर्य, संतोष नेता, राजू गुप्ता, गया बाबा, श्रीराम लोधी, करन सिंह पटेल, रामगोपाल शुक्ला, गीता, बबिता, प्रदीप बाल्मीकि, मुन्ना मिश्रा, गिरजेश श्रीवास्तव भी शामिल रहे।
फोटो-7 नगर पालिका परिषद में धरना देते अखिल भारत हिंदू महासभा के कार्यकर्ता।
हिंदू महासभा ने दिया धरना
मंदिर परिसरों की साफ सफाई का उठाया मुद्दा