फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   12 corona patients came out together, advice to take precaution

Fatehpur News: कोरोना के एक साथ निकले 12 मरीज, एहतियात बरतने की सलाह

Sun, 16 Apr 2023 12:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Sun, 16 Apr 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
12 corona patients came out together, advice to take precaution
कोरोना के एक साथ निकले 12 मरीज
विज्ञापन

फोटो- 15एयूआरपी-23- नियमों की अनदेखी के साथ मरीजों को देखती चिकित्सक। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
औरैया। जिले में शनिवार को कोरोना के एक साथ 12 मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा गया। सीएमओ ने संक्रमित मिले मरीजों के संपर्क में आने वालों की जांच कराने के साथ ही सभी को निगरानी में होमआइसोलेशन में रखा है। इसके साथ ही कोविड नियमों का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए गए हैं।
शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में कोविड को लेकर बरती जा रही लापरवाही लोगों पर भारी पड़ने लगी है। शनिवार को आरटीपीसीआर व एंटीजन से आई रिपोर्ट में 12 लोग कोरोना पाजीटिव पाए गए हैं। इनमें 100 शैया अस्पताल में इलाज कराने कानपुर देहात के गौरीकरन राजपुर से आया 40 वर्षीय पुरुष, बिधूना के पुर्वा भदौरिया में 12 वर्षीय बच्ची, शहर के सत्तेश्वर मोहल्ला में 30 वर्षीय पुरुष, नारायनपुर में 60 वर्षीय महिला, कचहरी में 50 वर्षीय महिला, दिबियापुर के इंदिरा नगर 22 वर्षीय युवती व 45 वर्षीय महिला समेत एक 60 वर्षीय वृद्ध संक्रमित मिला है। वहीं शुक्रवार को संक्रमित पाई गई आर्यनगर की रहने वाली महिला के संपर्क में आने से परिवार के चार लोग लोग संक्रमित मिले है। इसमें 11 साल का बच्चा भी शामिल है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. अर्चना श्रीवास्तव ने बताया कि संक्रमित लोगों को होमआइसोलेशन में रखा गया है। ज्यादातर लोगों को समान्य बुखार, खांसी के लक्षण थे। जिनकी जांच एंटीजन में पॉजीटिव आई है, उनकी आरटीपीसीआर भी कराई जा रही है। सीएमओ ने भीड़भाड़ में निकलने से बचने व मॉस्क लगाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
बाहर से आने वालों पर निगरानी नहीं
जिले में बाहर से आने वाले लोगों पर स्वास्थ्य विभाग की नजर नहीं है। जबकि जो लोग अभी तक संक्रमित पाए जा रहे है, उनकी ट्रैवलिंग हिस्ट्री निकल कर सामने आई है। दिबियापुर में मां-बेटी के संक्रमित पाए जाने के बाद विभाग को जानकारी हुई कि वह एक सप्ताह बाद बाहर से घूमकर आए हैं। इधर स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि निगरानी टीम सक्रिय है, बाहर से आने वाले लोगों पर निगरानी रखी जा रही है।
----------
व्यवस्थाएं दुरुस्त न हुईं तो बेकाबू होगी स्थिति



औरैया। जिले में ढाई माह से कोरोना की वैक्सीन नहीं है। अभी भी लाखों लोगों को कोरोना की डोज नहीं लगी है। हैरत की बात यह है कि न तो वैक्सीन को लेकर विभाग संजीदा नजर आ रहा और न ही नियमों का पालन कराने में। जांच के नाम पर भी सार्वजनिक स्थानों पर खानापूर्ति ही की जा रही है।

जिले में 10 फरवरी से कोविड वैक्सीन नहीं है। इधर लगातार कोरोना संक्रमण के मरीज भी मिल रहे है। इसके साथ ही अस्पतालों में खांसी, बुखार के मरीज बढ़ने शुरू हो गए है। इन सब के बीच लोगों को वैक्सीन लगवाने की चिंता भी सताते लगी है। जो लोग अस्पतालों में पहुंच भी रहे है। उन्हें मायूस होकर लौटना पड़ रहा है।




लगातार मिल रहे संक्रमित मरीजोंं के बाद भी अस्पतालों, सरकारी दफ्तरों, सार्वजनिक स्थानों पर कोविड नियमों का पालन होता नजर नहीं आ रहा है। इसके बाद भी स्वास्थ्य विभाग कोरोना से निपटने के दावे कर रहा है। सीएमओ डॉ. अर्चना श्रीवास्तव का कहना है कि संक्रमित मिलने वाले मरीजों के संपर्क में आने वालों की जांच की जा रही है। जिले के सभी एल-1, एल-2 हास्पिटलों में व्यवस्थाएं दुरुस्त कर ली गई है। सार्वजनिक स्थानों पर जांच बढ़ाई जा रही है। वैक्सीन की मांग की गई है, जल्द ही वैक्सीन की उपलब्धता होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed