फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   12 bigha crop destroyed in fire caused by sparks of stars

Fatehpur News: तारों की चिंगारी से लगी आग, 12 बीघा फसल बर्बाद

Sun, 09 Apr 2023 11:46 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Sun, 09 Apr 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
12 bigha crop destroyed in fire caused by sparks of stars
फतेहपुर। हाईटेंशन तार की चिंगारी से गेहूं फसल में रविवार को आग लग गई। अग्निकांड में सात किसानों की करीब साढ़े 12 बीघा फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों और दमकल के प्रयास से आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन


थरियांव थाना क्षेत्र के कासिमपुर बीबीहाट गांव में फसल के ऊपर से गुजरी हाईटेंशन लाइन के तार हवा में टकराने से चिंगारी निकली। चिंगारी भड़कने से शीतल प्रसाद के खेत में आग लग गई। आग देखकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया और फायर अधिकारियों को सूचना दी गयी। जब तक फायर अधिकारी पहुचते उससे पहले ग्रामीणों ने खरपतवार और नलकूप के पानी से आग पर काबू पाने का प्रयास किया। फिर भी आग काबू नही हो पाई, कुछ ही देर में दमकल गाड़ी मौके पर पहुंच गयी इसके बाद दमकल के और ग्रामीणों की मशक्कत से करीब दो घंटे बाद पूरी तरह से आग बुझाई जा सकी। घटना में शीतल प्रसाद, वासुदेव के सात बीघा, रामसुमेर की दो बीघा, रामनिहोरे की एक बीघा, विजय और भिखारी के 10-10 बिस्वा, मंगल के डेढ़ बीघा खेत जले हैं। फसल बर्बाद होने से किसान परेशान हैं। ग्रामीणों ने राजस्व प्रशासन को घटना की सूचना दी। सूचना पर हसवा चौकी प्रभारी मुकेश सिंह भी मौके पर पहुंचें। किसानों का कहना है कि अनाज का कोई भी दाना घर में नहीं पुरे साल का जीविकापार्जन कैसे चलेगा। किसानों ने कहा कि अब सरकार का ही भरोसा है जिससे कुछ मदद मिल सके।
विज्ञापन

------------------
हाईटेंशन तार किसानों का बढ़ा रहे टेंशन
किसानों की गेहूं की फसल पकी खड़ी है। फसल काटने का काम शुरू भी हो गया है। लेकिन बढ़ती गर्मी से हाईटेंशन तारों से चिंगारी निकल रही है। इससे किसानों के खेत आग से खाक हो जा रहे हैं। पिछले पांच दिनों में छोटी बड़ी आधा दर्जन से अधिक फसल में आग लगने की घटनाएं हो चुकी हैं। शनिवार को बिंदकी के पास गेहूं की फसल में आग लग गई थी। आग से पौने दो सौ बीघे फसल बर्बाद होने का अनुमान लगाया जा रहा है। इसी तरह पिछले दिनों जहनाबाद, सुल्तानपुर घोष, विजयीपुर समेत कई स्थानों पर आग से गेहूं की फसल बर्बाद हो चुकी है। प्रति वर्ष इसी तरह की घटना हो जाती है जिससे किसानों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है ।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed