फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   12 asthma patients died in two months

Fatehpur News: दो माह में अस्थमा के 12 मरीजों की मौत

Mon, 30 Dec 2024 12:32 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2024 12:32 AM IST
विज्ञापन
12 asthma patients died in two months
फतेहपुर। ठंड का मौसम अस्थमा मरीजों के लिए घातक साबित हो रहा है। जिला अस्पताल में 21 अक्तूबर से 20 दिसंबर तक 12 दमा मरीजों की मौत हुई है। वहीं सामान्य मौसम में ऐसे मरीजों की मौत का आंकड़ा औसतन एक से दो रहता है। पैरालिसिस से भी दो माह में 3 मरीजों की मौत हुई है।
विज्ञापन


जिला अस्पताल के फिजीशियन डॉ. भूपेंद्र सिंह ने बताया कि ठंड बढ़ने से अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की संख्या बढ़ गई है। यहां रोजाना लगभग 30 से 35 दमा मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। बताया कि अस्थमा एक एलर्जिक बीमारी है। ठंड में सांस नली सिकुड़ने और स्मॉग बढ़ने से मरीजों को सांस लेने में परेशानी होती है। सांस नली में सूजन या म्यूकस (बलगम) जमा होने से मौत का खतरा बढ़ जाता है। अस्थमा का इलाज सही से न हुआ तो यह सीओपीडी (फेफड़ों की गंभीर बीमारी) का रूप ले लेती है। बीमारी से बचाव के लिए कोहरे या स्मॉग के बीच घर से बाहर निकलना घातक है।
विज्ञापन


जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजीशियन डॉक्टर एनके सक्सेना ने बताया कि ठंड में पैरालिसिस की समस्या भी बढ़ी है। दिसंबर माह में अब तक करीब 20 मरीज जिला अस्पताल आ चुके हैं। ठंड में नसें सिकुड़ने से दिमाग में खून की रुकावट या कम पहुंचने से दिक्कत होती है। ठंड से बचाव ही इसका बेहतर इलाज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed