फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   पत्थरकटा चौराहा में लगा जाम, यातायात बेपटरी

पत्थरकटा चौराहा में लगा जाम, यातायात बेपटरी

Sat, 25 Aug 2018 12:26 AM IST
Updated Sat, 25 Aug 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
पत्थरकटा चौराहा में लगा जाम, यातायात बेपटरी
फतेहपुर। शहरवासियों को जाम की समस्या से निजात नहीं मिल पा रही है। आए दिन जाम लगने से लोगों को गंतव्य तक पहुंचने में देर हो रही है। शुक्रवार को शहर के पत्थरकटा चौराहा पर जाम लगने से यातायात व्यवस्था बेपटरी हो गई। ट्रैफिक पुलिस ने जाम खुलवाया तब यातायात सामान्य हुआ।
विज्ञापन


शहर में यातायात व्यवस्था बेपटरी है। कुछ अतिक्रमण टूटने की वजह से तो कुछ बेतरतीब वाहन संचालन के चलते। आए दिन जाम लगने से लोगों का समय बर्बाद होता है। पत्थरकटा चौराहे पर दोपहर के समय करीब डेढ़ घंटे तक जाम लगने से यातायात व्यवस्था प्रभावित हो गई। चौराहे में स्कूली बसें फंस गई। दोपहर से शाम तक
विज्ञापन


पटेल नगर में कई बार, मुराइनटोला, जिला अस्पताल के पास तीन से चार बार और बुलट चौराहा को जाने वाले मार्ग पर भी जाम लगा। दोपहिया और चार पहिया वाहनों के बीच फंसे पैदल जाने वाले यात्री किसी तरह निकले। जाम लगने के काफी समय बाद ट्रैफिक पुलिस के पहुंचने पर लोगों में नाराजगी रही। जाम में फंसे मसवानी के मोहम्मद इकबाल, छोटू त्रिपाठी ने बताया कि चौराहों में तैनात ट्रैफिक सिपाही गायब रहते हैं जिससे जाम लग जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो-1- शहर के पत्थरकटा चौराहा पर जाम में फंसे लोग। अमर उजाला

पत्थरकटा चौराहा पर लगा जाम
फंसे स्कूली व दोपहिया वाहन, सूचना के काफी देर बाद पहुंची पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो

जीटी रोड बाकरगंज चौराहे के पास। जिला अस्पताल के आसपास जीटी रोड पर। ज्वालागंज बस स्टाप के पास। पटेलनगर आईटीआई रोड के पास। वर्मा तिराहा से कलक्टरगंज मार्ग पर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed