फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   खलिहान में बने मकानों को सूचीबद्ध करने के दिए निर्देश

खलिहान में बने मकानों को सूचीबद्ध करने के दिए निर्देश

Thu, 02 Aug 2018 12:30 AM IST
Updated Thu, 02 Aug 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
खलिहान में बने मकानों को सूचीबद्ध करने के दिए निर्देश
फतेहपुर। तहसीलदार बिदुशी सिंह ने बुधवार को टीम के साथ दो राजस्व गांव का निरीक्षण किया। ग्राम समाज की जमीन पर अतिक्रमण और रास्ते में मवेशियों को बंधे देख कर राजस्व निरीक्षक व लेखपाल को फटकार लगाई। खलिहान की जमीन में अवैध मकान बनाने वाले लोगों को सूचीबद्ध करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


हसवा ब्लाक के खरसोला गांव के अंग्रेजी माध्यम प्राथमिक विद्यालय के आसपास गंदगी पाई। विद्यालय के आसपास लोगों ने भेंड़ व भैसों को बांध रखी थी। खलिहान की जमीन में अवैध मकान बने मिले। तहसीलदार बिदुशी सिंह ने लेखपाल लवकुश लोधी को स्कूल के पास से मवेशियों को हटाने के निर्देश दिए। खलिहान की
विज्ञापन


जमीन में बने मकान के लोगों को सूचीबद्ध करने को कहा। साथ ही खड़ंजा के दोनों ओर बंधे मवेशियों और चरही को तुरंत हटवाने के निर्देश दिए। इसी प्रकार सखियांव गांव का निरीक्षण किया। वहां पर गंदगी देख कर पंचायत कर्मियों को फटकार लगाई। इस मौके पर एडीओ जागेश्वर प्रजाति, प्रधान शैलेंद्र कुमार लोधी, ग्रामीण संजय कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


28- खरसोला गांव में निरीक्षण करती तहसीलदार बिदुशी सिंह
खलिहान में बने मकानों को सूचीबद्ध करने के दिए निर्देश
अंग्रेजी माध्यम स्कूल के आसपास बंधे मिले मवेशी
लेखपाल को एक सप्ताह में अतिक्रमण हटाने के दिए आदेश
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed