फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   11 injured in three accident on Highway

हाईवे पर तीन हादसों में 11 घायल

Wed, 30 Mar 2016 12:18 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर Updated Wed, 30 Mar 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
11 injured in three accident on Highway
दुर्घटना के बाद पलटी पड़ी बोलेरो - फोटो : अमर उजाला

हाईवे पर मंगलवार को तीन हादसों में 11 लोग घायल हो गए। गनीमत रही कि सभी लोग बाल-बाल बच गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन


खागा कोतवाली क्षेत्र के  टेसाही प्रधान नरेंद्र सिंह अपने साथी सत्येंद्र सिंह, अमरेंद्र सिंह, नीलू सिंह के साथ निमंत्रण में बोलेरो से कानपुर जा रहे थे। खागा क्षेत्र में ही सुजानीपुर के पास पीछे से आए ट्रक ने बोलेरो में कट मार दिया। बोलेरो अनियंत्रित होने पर चालक सत्येंद्र स्टेयरिंग संभाल नहीं पाए जिससे बोलेरो पलट गई।
विज्ञापन


हादसा देखकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। बोलेरो में फंसे घायलों को बाहर निकाला। उधर, मलवां थाना क्षेत्र के हाईवे पर सवारियां लेकर चौडगरा जा रही मैजिक में ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में मैजिक सवार थरियांव थाना क्षेत्र के रतीपुर गांव निवासी बाबू की पत्नी अंशू, भरतपुर निवासी रामकुमार, दिमंगतपुर गांव निवासी सुखलाल, मलवां कस्बा निवासी जितेंद्र व उनकी पत्नी अनुराधा घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं मलवां कस्बा निवासी सोनू अपनी पत्नी सारिका के साथ बाइक से शहर आते समय किसी वाहन की टक्कर से गिरकर घायल हो गए। हेलमेट न लगाए होने से सिर में चोट लगी। प्रधान की बोलेरो को टक्कर मारने वाला ट्रक  कानपुर की जा रहा था।

इसी वजह से पुलिस को खबर देने के लिए प्रधान और उनके साथियों ने पुलिस कंट्रोल रूम के 100 नंबर में आठ बार कॉल की लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। वहीं थरियांव एसओ के सीयूजी नंबर पर कॉल की। एक बार फोन उठने के बाद भी बातचीत नहीं हुई। आरोप है कि कॉल काट दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed