फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   11 distinguished teachers and 15 meritorious teachers honored

Fatehpur News: 11 विशिष्ट शिक्षक और 15 मेधावी हुए सम्मानित

Sun, 10 Sep 2023 11:46 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Sun, 10 Sep 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
11 distinguished teachers and 15 meritorious teachers honored
नोट: फाउंडेशन का लोगो लगा लें----
विज्ञापन


फोटो-27- बुजुर्ग शिक्षक हुए सम्मानित। संवाद
फोटो-25- सम्मानित छात्र-छात्राओं के साथ खड़े आयोजक एवं अतिथिगण। संवाद

क्रासर---
- बच्चों ने देशभक्ति गीत से भरा जोश, बटोरी तालियां
- डॉ. पूनम ग्राम विकास संस्थान के सहयोग से हुआ कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
खागा। विशिष्ट शिक्षकों एवं मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह रविवार को खागा स्थित एक मैरिज लॉन में हुआ। कार्यक्रम अमर उजाला और डाॅ. पूनम ग्राम विकास संस्थान फतेहपुर के संयुक्त तत्वावधान में हुआ।
इसमें तहसील क्षेत्र के 80 साल से अधिक उम्र के 11 विशिष्ट शिक्षकों को अंगवस्त्र देकर व माला पहनाकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ग्राम सभा सरौली निवासी 95 वर्षीय सेवानिवृत्त शिक्षक देशराज सिंह ने मां सरस्वती एवं सर्वपल्ली राधाकृष्णन की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि का श्रीमद्भागवत पुस्तक और शॉल भेंटकर स्वागत किया गया। इसके बाद हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के सर्वाधिक अंक पाने वाले 15 छात्र-छात्राओं को शील्ड, स्कूल बैग, डायरी, लेटर पैड, प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में बच्चों ने स्वागत गीत के साथ देश भक्ति गीत प्रस्तुत किए। प्रतिभागी बच्चों को स्टेशनरी, चाकलेट, डायरी देकर पुरस्कृत किया गया। संस्था संरक्षक राजेंद्र सिंह ने बच्चों का हौसला बढ़ाया। सम्मानित शिक्षकों ने शिक्षा के महत्व के बारे में बताया। संस्था अध्यक्ष पूनम सिंह ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से एक नई ऊर्जा का संचार होता है। दूसरों का सम्मान करना जरूरतमंदों की मदद करना संस्थान के सामाजिक बुनियादी उद्देश्यों में शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम का संचालन तहसील प्रभारी महेंद्र सिंह ने किया। सचिव महेश प्रताप सिंह ने आभार व्यक्त किया। इस दौरान गजोधर, विनोद गुप्ता, रवि सिंह, दिनेश सिंह, अमन, रमन, केपी सिंह, धीरेंद्र सिंह, सत्येंद्र, सचिन, धनंजय, कादिर, राजेश, सुरेश, बाल कृष्ण सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed