फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   1.09 lakh new youth added to voter list, will vote for the first time

Fatehpur News: मतदाता सूची में 1.09 लाख नए युवा शामिल, पहली बार करेंगे मतदान

Sun, 08 Mar 2026 12:57 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
1.09 lakh new youth added to voter list, will vote for the first time
फतेहपुर। मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के तहत जिले में 1,09,438 नए मतदाताओं के नाम जोड़े गए हैं। ये सभी युवा आगामी चुनावों में पहली बार मतदान करेंगे। अभियान के दौरान बड़ी संख्या में युवाओं ने अपने नाम दर्ज कराए जबकि दावे और आपत्तियों की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और उनका निस्तारण चल रहा है।
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी अविनाश त्रिपाठी ने बताया कि विशेष अभियान में बड़ी संख्या में युवाओं ने सक्रिय भागीदारी दिखाई। नाम में भिन्नता या उम्र में अंतर के कारण तीन लाख से अधिक मतदाताओं को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इन नोटिसों के संबंध में अलग से दावा या आपत्ति दर्ज करने की आवश्यकता नहीं है। अधिकारियों की ओर से जांच कर आवश्यक सुधार किए जाएंगे। ईआरओ, एईआरओ और बीएलओ को अपने क्षेत्रों में लगातार निगरानी और मैपिंग का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्वाचन कार्यालय के एडीईओ ओमप्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि छह मार्च तक फाॅर्म-6 के तहत 1,09,438 आवेदन प्राप्त हुए। नाम हटाने के लिए 3,870 फाॅर्म-7 और संशोधन के लिए 26,696 फार्म जमा हुए। सभी दावों और आपत्तियों का निस्तारण 27 मार्च तक कर दिया जाएगा। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 10 अप्रैल को किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed