फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   10 thousand toll hooter sounded out by a fleet of strongman Atiq

10 हजार टोल टैक्स देकर हूटर बजाते निकला बाहुबली अतीक का काफिला

Fri, 23 Dec 2016 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो फतेहपुर Updated Fri, 23 Dec 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
10 thousand toll hooter sounded out by a fleet of strongman Atiq
खागा के कटोघन टोल प्लाजा पर पहुंचा अतीक अहमद का काफिला। - फोटो : अमर उजाला
कानपुर कैंट विधानसभा क्षेत्र से सपा प्रत्याशी और बाहुबली अतीक अहमद का काफिला गुरुवार को दोनों टोल प्लाजा पर एकमुश्त 10-10  हजार का टोल टैक्स देकर  हूटर बजाते निकल गया। टोल प्लाजा के मैनेजरों का कहना है कि आकलन के बाद बकाया वसूला जाएगा।
विज्ञापन

 
खागा प्रतिनिधि के अनुसार टोल प्लाजा पर छोटे वाहनों का 85 रुपया टैक्स जमा होता है। बाहुबली अतीक अहमद की ओर से  टोल प्लाजा माझिलगांव पर एक मुश्त 10 हजार जमा कराया गया। यह तय हुआ था कि वाहनों से आने जाने के बाद यदि संख्या ज्यादा होगी तो बकाया बाद में जमा कर दिया जाएगा। काफिले के वापसी के बाद सीसीटीवी से वाहनों की गिनती कर बाहुबली को भेजा जाएगा।
विज्ञापन


चौडगरा प्रतिनिधि के चार पहिया वाहन का टैक्स 10 हजार जमा किया गया है। बाकी बाद में देने का भरोसा मिला है। टोल प्लाजा के सहायक प्रबंधक केएन दुबे ने बताया कि पैसा जमा करने वाले ने आश्वासन दिया था कि अगर कुछ बकाया रहेगा तो बाद में दे दिया जाएगा। यहां से करीब डेढ़ सौ से अधिक वाहन गुजरे हैं। सीसीटीवी से वाहनों को देखने के बाद बकाया वसूला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


गाजे बाजे से हुआ स्वागत
कटोघन टोल प्लाजा माझिल गांव, खागा में पूर्वी बाईपास, लखनऊ चौराहे और भिटौरा चौराहे पर समर्थकों ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया। समर्थकों ने बाजे गाजे के साथ जिंदाबाद के नारे लगाए। वह एक मिनट के लिए उतरे और माला पहनने के बाद वाहन में सवार होकर हाथ हिलाते चले गए। स्वागत करने वालों का नेतृत्व सपा नेता असद ने किया। इस मौके पर नफीस, कलीम, मोहम्मद बिलाल, सोनू, आजमी, सलमान, सफी, सोनू शुक्ला, राजू दादा, सद्दाम, शाहरुख, प्रदीप सिंह, फैज, कलीम, मोहम्मद अकरम, साजिद, चुन्नू, शब्बू भाई आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed