फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   10 crores sanctioned for city development

दस करोड़ से घूमेगा विकास का पहिया

Sun, 30 Nov 2014 12:16 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फतेहपुर
ब्यूरो,अमर उजाला फतेहपुर Updated Sun, 30 Nov 2014 12:16 AM IST
विज्ञापन
10 crores sanctioned for city development
शनिवार को हुई नगर पालिका की बोर्ड बैठक में सभासद विनय तिवारी ने कमेटी गठन के मुद्दे को उठाया। अध्यक्षता कर रहे चेयरमैन चंद्र प्रकाश लोधी ने कहा कि शासन से अनुमति मांगी गई। अभी तक कोई जवाब नहीं मिला है। 15 दिसंबर को कमेटी गठन का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

सभासद विनय तिवारी और सभासद हाजी रजा ने कहा कि पिछली बोर्ड बैठक में 19 सड़कों के निर्माण के लिए चार करोड़ 85 लाख का बजट स्वीकृत किया गया था लेकिन अभी तक निर्माण शुरू नहीं हो सका है। इस पर जेई को हफ्तेभर में काम शुरू न करने वाले ठेकेदार को नोटिस देकर उसकी फर्म को काली सूची में डाला जाए। प्रकाश व्यवस्था को लेकर बोर्ड ने प्रकाश निरीक्षक को निर्देश दिए कि एक हफ्ते में सोलर लाइट लगवाना शुरू करें और जांच करके ही भुगतान करें।
विज्ञापन

सर्वसम्मति से करीब सात करोड़ से सड़क, नाली व खड़ंजा आदि के नर्माण कार्यों, डेढ़ करोड़ रुपये से सोलर लाइटों के लगवाने, एक करोड़ सात लाख रुपये जल निगम को देकर पाइप लाइन बिछाए जाने, पांच लाख 35 हजार रुपये सफाई विभाग और दस लाख रुपये से पालिका की स्टेशनरी व कंप्यूटर मरम्मत आदि के काम कराने पर मुहर लगा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 इस दौरान सभासदों ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए जांच कराने की मांग की। बैठक के दौरान पदेन सदस्य सदर विधायक विक्रम सिंह ने सड़क और नाली निर्माण को लेकर प्रस्ताव रखे।

सदर विधायक द्वारा प्रस्तावित सड़कों के निर्माण के लिए 40 लाख रुपये का बजट स्वीकृत किया गया। वहीं सदर विधायक ने अपनी निधि से पालिका को स्काई लिफ्ट व पोकलैंड मशीन देने का आश्वासन दिया। अधिशासी अधिकारी रश्मि भारती ने कहा कि पालिका की आय बढ़ाने के लिए कार्य तेजी से कराया जा रहा है। बड़े बकाएदारों से टैक्स वसूली की जा रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed