फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   10 12 classes will be done in doordarshan

दूरदर्शन चैनल में कक्षा 10, 12 के बच्चों के चलेंगे पीरियड

Fri, 21 Aug 2020 03:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2020 03:03 PM IST
विज्ञापन
10 12 classes will be done in doordarshan
फतेहपुर में अब दूरदर्शन ग्रामीण क्षेत्रों में वर्चुअल स्कूल एवं ई-ज्ञान गंगा कार्यक्रम के माध्यम से हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राओं को पढ़ाएगा। सप्ताह में सोमवार से शुक्रवार तक दूरदर्शन चैनल तय समय में कक्षाएं चलाएगा।
विज्ञापन

दूरदर्शन उत्तर प्रदेश में 10 एवं 12 की कक्षाएं दोपहर एक बजे से दो बजे तक, 2.30 बजे से तीन बजे तक, 3.30 बजे से शाम पांच बजे तक और शाम 5.30 बजे से 6.30 बजे तक लगेंगीं। छात्र-छात्राएं टीवी की स्क्रीन से पढ़ सकेंगे। कक्षा नौ और 11 के छात्र-छात्राओं को पढ़ाने के लिए स्वयं प्रभा चैनल-22 में व्यवस्था लागू की गई है।
विज्ञापन

सुबह 11 बजे से एक बजे तक तथा शाम 4.30 बजे से 6.30 बजे तक इस चैनल में छात्र-छात्राओं के पीरियड चलेंगे। डीआईओएस महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि टीवी चैनल पर कक्षावार और विषयवार छात्र-छात्रओं को पढ़ाने की व्यवस्था लागू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी अभिभावक तय समय में पढने के लिए छात्र-छात्राओं को अवश्य प्रेरित करें। बताया कि पढ़ाई सप्ताह में पांच दिन होगी। शनिवार को विशेषज्ञ छात्र-छात्राओं की जिज्ञासाओं का समाधान करेंगे। रविवार को सप्ताहिक अवकाश रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed