{"_id":"67797667c19477fdd20553f7","slug":"zainab-and-lalita-won-in-painting-competition-farrukhabad-news-c-222-1-frk1002-119309-2025-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: पेंटिंग प्रतियोगिता में जैनब व ललिता ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: पेंटिंग प्रतियोगिता में जैनब व ललिता ने मारी बाजी
Sat, 04 Jan 2025 11:27 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Sat, 04 Jan 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
युवा महोत्सव द्वारा आयोजित ड्राइंग प्रतियोगिता में बनाए पोस्टर दिखाते प्रतिभागी।
- फोटो : युवा महोत्सव द्वारा आयोजित ड्राइंग प्रतियोगिता में बनाए पोस्टर दिखाते प्रतिभागी।
फर्रुखाबाद। स्टेट बैंक रोड स्थित एक सभागार में फर्रुखाबाद युवा महोत्सव के तहत पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले युवाओं ने प्रकृति की सुंदरता दर्शाते हुए चित्र बनाए। किसी ने पहाड़, नदी, बगीचा तो किसी ने सूर्य अस्त, सूर्योदय, ऐतिहासिक इमारतें व मानव आकृति आदि के चित्र बनाए।
प्रतियोगिता में वर्षा, प्रांसी, सुहानी, स्नेहा, वैष्णवी, मोनिका, चांदनी, चेतना, कोमल, ललिता, गौरी, जैनब, मुस्कान, नेहा व जाह्नवी आदि ने प्रतिभाग किया। प्रथम स्थान जैनब, ललिता, दूसरा जाह्नवी, प्रांसी और तृतीय स्थान चेतना व वर्षा को मिला। निर्णायक की भूमिका पूनम शुक्ला व रितु सक्सेना ने निभाई।
इस अवसर पर हर्ष दुबे, हर्षित मिश्रा, अध्यक्ष डॉ. संदीप शर्मा, डॉ. कृष्ण कांत अक्षर व सच्चिदानंद मिश्रा आदि मौजूद रहे। (संवाद)