फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Zaharkhuran gang robbed a passenger at the bus stand

Farrukhabad News: बस अड्डा पर जहरखुरान गिरोह ने यात्री को लूटा

Fri, 22 Dec 2023 11:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 Dec 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
Zaharkhuran gang robbed a passenger at the bus stand
फर्रुखाबाद। मोहम्मदाबाद कोल्ड स्टोर में काम कर रहा युवक घर जाते वक्त बस अड़्डे पर जहरखुरान गिरोह का शिकार हो गया। गिरोह के सदस्यों ने उसके पास से एक हजार रुपये, मोबाइल लूट लिया। गार्ड ने बेहोशी हालत में अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर पहुंचे परिजन अपने साथ ले गए।
विज्ञापन

बदायूं के उझानी कोतवाली के गांव रनऊ निवासी सत्यवीर मोहम्मदाबाद स्थित एक कोल्ड स्टोर में काम करता है। वह गुरुवार रात ड्यूटी करने के बाद घर जाने के लिए रोडवेज बस अड्डा पहुंचा। बस अड्डा पर जहरखुरान गिरोह ने उसे अपना शिकार बना लिया। नशा देकर उसके पास से एक हजार रुपये, मोबाइल, बैग भी लूट लिया। बेहोशी हालत में पड़ा देख गार्ड मनीश ने उसे सुबह करीब पौने पांच बजे उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

जेब में मिले नंबर से संपर्क करने पर उसका चचेरा भाई राहुल पहुंचा। राहुल ने बताया कि सत्यवीर उनके साथ कोल्ड स्टोर में काम करता है। सूचना पर आए सत्यवीर को पिता और भाई अपने साथ घर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed