{"_id":"90ee91c5702a80bab81baefecc9d2660","slug":"youths-who-registered-twice-prevented-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बार पंजीकरण कराने वाले युवकों को रोका ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो बार पंजीकरण कराने वाले युवकों को रोका
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
Updated Wed, 06 Jan 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। सेना भर्ती बोर्ड की रैली भर्ती में बुधवार को पहले दिन 60 युवकों को फर्जी आवेदन पकड़े गए। भर्ती बोर्ड के डायरेक्टर जरनल ब्रिगेडियर संदीप सहगल ने कहा कि इन युवकों से पूछताछ के बाद भर्ती में शामिल करने का फैसला लिया जाएगा।
सेना भर्ती बोर्ड बरेली की ओर से बुधवार को राजपूत व सिखलाई रेजीमेंट सेंटर में रैली भर्ती शुरू हुई। भर्ती के पहले दिन निरीक्षण करने आए सेना भर्ती बोर्ड के डायरेक्टर जरनल ब्रिगेडियर संदीप सहगल ने कहा कि भर्ती के पहले दिन ही 60 युवकों को दो बार पंजीकरण करवाने के मामले में भर्ती से रोक दिया गया है। रोके गए युवकों को भर्ती के अंतिम दिन मौका दिया जाएगा। कहा कि उत्तर प्रदेश में पहली बार आनलाइन भर्ती की जा रही है। इसको यहां ट्रायल के आधार पर लागू किया गया था। आनलाइन आवेदन का फार्मूला कारगर सिद्ध हो रहा है।
प्रवेश पत्र के आधार पर ही युवकों को भर्ती में शामिल किया जा रहा है। बताया कि 31 मार्च तक उत्तर प्रदेश में मैनपुरी, कानपुर, फैजाबाद, सहारनपुर तथा गाजीपुर में रैली का आयोजन किया जाना है। उन्होंने युवकों को दलालों से सावधान रहने की नसीहत दी।
विज्ञापन
कहा कि सेना का हर छठा जवान और क्लर्क ग्रेड में हर सातवां जवान यूपी से ताल्लुक रखता है। बताया कि सेना में आफीसर्स रैंक व सर्विसेज में महिलाओं की भागीदारी हुई है। इंफ्रेट्री में महिलाओं की भर्ती होने की संभावना क्षीण है। तीन डाक्टरों के पैनल से भर्ती होने वाले युवकों का मेडिकल परीक्षण किया जाएगा।