{"_id":"6aad8938689dc629690fafe7","slug":"youths-body-found-in-field-murder-alleged-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1016-148701-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: खेत में पड़ा मिला युवक का शव, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: खेत में पड़ा मिला युवक का शव, हत्या का आरोप
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत नौखंडा के मजरा हुसैनपुर लगड़पुरा में शुक्रवार सुबह संदीप कुशवाहा (30) का शव खेत में पड़ा मिला। परिजन ने दो दिन पूर्व कुत्ते को पीटने के विरोध में युवक की हत्या करने का आरोप गांव के ही कुछ लोगों पर लगाया। पुलिस पर सुनवाई न करने का आरोप लगाकर परिजन लोहिया अस्पताल परिसर में शुक्रवार को कई घंटे शव रखकर डटे रहे।
हुसैनपुर लगड़पुरा निवासी संदीप कुशवाहा सिलाई का काम करता था। खेत पर पहुंचे परिजन को संदीप अचेत अवस्था में पड़ा मिला। उसे लोहिया अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। परिजन ने संदीप की हत्या कर शव खेत में फेंकने का आरोप लगाया। फतेहगढ़ कोतवाली में मौजूद संदीप की मां ईश्वरी देवी व मौसेरा भाई गांव वलीपुर निवासी बलवीर ने बताया कि 16 सितंबर को भोर में चार बजे संदीप टहलने जा रहा था। पड़ोसी का कुत्ता भौंकने लगा। संदीप ने कुत्ते को डंडे मार दिए। इसी बात पर कुत्ते के मालिक व परिजन ने छत से उतरकर संदीप के साथ मारपीट कर दी।
संदीप ने इस मामले में कोतवाली में तहरीर दी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद भी आरोपियों ने संदीप के साथ कई बार मारपीट की। बृहस्पतिवार रात आरोपियों ने संदीप को पीटने के बाद उसे खेत में डाल दिया। संदीप की पत्नी प्रीती के अलावा दो बच्चों में अभी (7) व आरव (2) है। वह अपने तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। उससे छोटा भाई कुलदीप व आलोक है। चार बहनों में बड़ी बहन मुन्नी देवी, सिया देवी, रीना व छोटी बहन रेखा है। सभी की शादी हो चुकी है।
विज्ञापन
सीओ सिटी अभय वर्मा ने बताया कि संदीप शराब पीता था। इससे उसके लिवर में भी समस्या थी। पुलिस जांच में मारपीट कर हत्या के आरोप की पुष्टि नहीं हुई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट होगा। उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।