{"_id":"6488ba34aa6c3d10b104ab04","slug":"youth-was-injured-for-protesting-molestation-farrukhabad-news-c-12-1-284357-2023-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवक को किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवक को किया घायल
Wed, 14 Jun 2023 12:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Wed, 14 Jun 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
नवाबगंज। बाइक सवार तीन युवक, युवतियों के साथ रास्ते में छेड़छाड़ कर रहे थे। खेत में काम कर रहे युवक के विरोध करने पर तीनों दबंगों ने लाठी-डंडों से हमला कर युवक को घायल कर दिया। युवक ने पांच हजार रुपये लूटने का आरोप लगाकर तहरीर दी है।
क्षेत्र के गांव इस्माइलपुर निवासी प्रवीन कुमार गांव बलीपुर के पास खेत में पानी लगा रहे थे। उसी दौरान बलीपुर गांव के तीन दबंग युवक बाइक से गुजरे। रास्ते में युवतियों को देखकर दबंग उनके साथ छेड़छाड़ करने लगे। युवतियों के शोर मचाने पर प्रवीन कुमार मौके पर पहुंचे। वह दबंगों से छेड़छाड़ का विरोध करने लगे।
दबंगों ने प्रवीन कुमार को लाठी-डंडों से हमला कर घायल कर दिया। खेत में काम कर रहे अन्य ग्रामीणों के ललकारने पर दबंग बाइक पर बैठकर वहां से भाग गए। प्रवीन ने तीन दबंग युवकों के खिलाफ छेड़छाड़ का विरोध करने पर मारपीट व जेब से पांच हजार रुपये लूटने का आरोप लगाकर तहरीर दी। एसओ जेपी शर्मा ने बताया कि इस मामले में तहरीर मिली है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।