{"_id":"57eaad6e4f1c1b073d574d85","slug":"youth-shot-dead-by-suicide","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने गोली मारकर की खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक ने गोली मारकर की खुदकुशी
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद
Updated Tue, 27 Sep 2016 11:03 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
शराब के नशे में युवक ने दिनदहाड़े अपने घर के बाहर कनपटी पर तमंचा रख खुद को गोली मार ली, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। शव देख परिजनों का कोहराम मच गया।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। खबर लिखे जाने तक परिजन पुलिस पर शव का पोस्टमार्टम न कराने के लिए दबाव बना रहे थे।
ग्रामीणों के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के गांव मुंशी नगला निवासी सुधीर पाठक (25) पुत्र नन्हें मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे शराब के नशे में अपने घर पर आया। उसने घर के बाहर से ही अपनी पत्नी बविता को आवाज दी और तमंचा निकालकर पहले एक हवाई फायर किया।
फायर की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए। जब तक ग्रामीण कुछ समझ पाते, तब तक सुधीर ने दोबारा तमंचा लोड कर अपनी कनपटी में रखा और गोली मार ली।
विज्ञापन
फायर की आवाज सुनकर पत्नी व अन्य परिजन घर से बाहर आए तो सुधीर लहूलुहान अवस्था में दरवाजा के बाहर पड़ा था। घटना की सूचना पर कुआंखेड़ा चौकी प्रभारी धर्मेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा भरने की प्रक्रिया शुरू की तो परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया।
इस संबंध में परिजन पुलिस को कुछ भी बताने से इनकार करते रहे। सुधीर के कोई संतान नहीं है।