{"_id":"5f32d7178ebc3e3ca906292e","slug":"youth-s-body-found-hanging-from-rope-on-acacia-tree-farrukhabad-news-knp5763697113","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक का शव बबूल के पेड़ पर रस्सी से लटका मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक का शव बबूल के पेड़ पर रस्सी से लटका मिला
विज्ञापन
सिविल लाइन मड़ैया में झब्बू के दरवाजे पर लगी भीड़।
- फोटो : FARRUKHABAD
युवक का शव बबूल के पेड़ पर रस्सी से लटका मिला
फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला दुर्गू निवासी युवक का शव कटरी में बबूल के पेड़ पर रस्सी से लटका मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने शव फंदे से उतारा। बिना पोस्टमार्टम कराए अंतिम संस्कार कर दिया।
गांव नगला दुर्गू निवासी मुन्ना यादव का पुत्र झब्बू यादव(28) सोमवार शाम घर से यह कहकर निकला कि वह फतेहगढ़ स्थित नर्सिंगहोम में भर्ती पड़ोस की ही महिला को देखने जा रहा है। इसके बाद वह वापस घर नहीं पहुंचा। मुन्ना यादव व उनके भाई सतीश यादव, जयद्रथ यादव का मकान फतेहगढ़ के मोहल्ला सिविल लाइन मड़ैया में भी है।
इससे परिजनों ने समझा कि झब्बू वहीं रुक गया होगा। मंगलवार सुबह ग्रामीण खेतों की ओर गए तो झब्बू का शव लटका मिला। सूचना पर परिजनों के पहुंचते ही कोहराम मच गया। शव को फंदे से उतारकर घर ले गए। सूचना पर पुलिस कर्मियों ने मोहल्ला सिविल लाइन पहुंचकर पूछताछ की।
विज्ञापन
ग्राम प्रधान राजू यादव ने बताया कि झब्बू दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता था। लॉकडाउन के पहले से वह घर पर ही रह रहा था। परिजनों ने शव पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। झब्बू अपने 6 भाई बहनों में सबसे बड़ा था।