फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Youth returned from Ahmedabad sent for investigation, 36 quarantines

अहमदाबाद से आए युवक को नमूने के लिए भेजा, 36 क्वारंटीन

Mon, 11 May 2020 09:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
Youth returned from Ahmedabad sent for investigation, 36 quarantines
अहमदाबाद से लौटे युवक को जांच के लिए भेजा, 36 क्वारंटीन
विज्ञापन

कायमगंज (फर्रुखाबाद)। गुजरात के अहमदाबाद शहर से आए युवक को सांस लेने में तकलीफ व खांसी की शिकायत होने पर क्वारंटीन सेंटर से नमूना देने के लिए मिशन अस्पताल भेजा गया। साथ ही फ्लू कैंप में बाहर से आए 36 लोगों को प्रधानों के सुपुर्द कर क्वारंटीन कराने को कहा गया है।
गांव तुर्क ललैया निवासी युवक रविवार को अहमदाबाद से लौटा। उसे गले में दर्द और खांसी है। युवक साइकिल से रात में ही जांच के लिए पहुंचा। रात में उसे पीएन फाउंडेशन क्वारंटीन सेंटर पर रखा गया। वहां सोमवार को बीसीपीएम विनय मिश्रा ने उसकी ट्रेवल हिस्ट्री पूछी और एंबुलेंस से नमूना देने के लिए मिशन अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन

रविवार को फ्लू कैंप में आए सभी 36 लोगों को पीएन फाउंडेशन में क्वारंटीन किया गया था। सोमवार को फिर नई गाइड लाइन मिली और सभी को गांव में क्वारंटीन कराने के लिए प्रधानों के सुपुर्द किया गया। कैंप प्रभारी सतेंद्र कटियार ने बताया बीडीओ के आदेश से सबको रोका गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना पॉजिटिव के साथ आए युवकों पर रखें कड़ी नजर
कायमगंज। क्षेत्र में मंगलम गेस्ट हाउस, आदर्श इंटर कालेज, पीएन फाउंडेशन, आरपी पैलेस, सीपी स्कूल आदि सहित 22 क्वारंटीन सेंटर हैं। सोमवार दोपहर अपर श्रम आयुक्त व कोरोना नियंत्रण नोडल अधिकारी फैसल आफताब सेंटरों का जायजा लेने पहुंचे। पीएन फाउंडेशन क्वारंटीन सेंटर पर चिलांका निवासी दो युवक मिले।
ये दोनों भोलेपुर निवासी कोरोना पॉजिटिव इंजीनियर के साथ बस में जौनपुर से आए थे। नोडल अधिकारी ने इन्हें कड़ी निगरानी में रखने के निर्देश दिए। इसके अलावा इंजीनियर के साथ गांव नीवलपुर निवासी दंपति व एक बच्चा भी उसी बस से आया था। प्रशासन ने उसे होम क्वारंटीन किया है।

उनकी भी निगरानी करने को कहा है। कंपिल प्रतिनिधि के अनुसार अपर श्रम आयुक्त ने एसडीएम व तहसीलदार भूपाल सिंह के साथ कंपिल के मोहल्ला माझगांव स्थित चंद्र प्रकाश शकुंतला देवी अतिथि भवन में संचालित सामुदायिक रसोई घर का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed