फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Youth killed, two injured after motorcycle hits an electricity pole

Farrukhabad News: बाइक बिजली के पोल से टकराने से युवक की मौत, दो घायल

Thu, 22 Oct 2026 01:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Youth killed, two injured after motorcycle hits an electricity pole
फोटो-15 पवन। फाइल फोटो - फोटो : 1
संवाद न्यूज एजेंसीशमसाबाद। थाना क्षेत्र के गांव गांव बालीपुर भगवंत के पास मंगलवार रात के समय एक तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे खड़े बिजली के पोल से टकरा गई। बाइक चालक की मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार दो किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

कमालगंज थाना क्षेत्र गांव कुंडपुरा निवासी पवन कुमार (21) अपने साथी काका (16) पुत्र कल्लू और सौतम (16) पुत्र मंसाराम के साथ कायमगंज से फर्रुखाबाद जा रहा था। रात करीब एक बजे शमसाबाद थाना क्षेत्र के गांव बालीपुर भगवंत के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े बिजली के पोल से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। दुर्घटना में बाइक चालक पवन कुमार की मौत हो गई, जबकि उसके दोनों साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। भाई रामदीन, तन्नू, अमित, सिंटू, चेतन व मां पुष्पा देवी रो-रोकर बेहाल हो गईं। सीओ अजय वर्मा ने बताया कि रात में बाइक बिजली के पोल से टकरा गई थी। इसमें चालक की मौत हो गई। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed