फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Youth from Talgram detained on suspicion of being a fake TTE; FIR registered.

Farrukhabad News: फर्जी टीटी के शक में तालग्राम का युवक पकड़ा, प्राथमिकी

Mon, 21 Sep 2026 12:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Youth from Talgram detained on suspicion of being a fake TTE; FIR registered.
फर्रुखाबाद। लखनऊ-कासगंज पैसेंजर ट्रेन में एक युवक को फर्जी टीटी बनकर यात्रियों से टिकट मांगते हुए पकड़ा गया है। यात्रियों की शिकायत पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने उसे गिरफ्तार किया। उस पर धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। यह घटना रविवार दोपहर फर्रुखाबाद स्टेशन पर हुई।
विज्ञापन

कन्नौज के तालग्राम निवासी आकिब अंसारी (20) को पकड़ा गया। ट्रेन नंबर 55345 के फर्रुखाबाद पहुंचने से पहले ही यात्रियों ने आरपीएफ को इसकी सूचना दी थी। आरपीएफ टीम ने प्लेटफार्म पर पहुंचकर आरोपी को हिरासत में लिया। शिकायतकर्ताओं ने आकिब का यात्रियों से टिकट मांगते हुए एक वीडियो भी सौंपा। तलाशी के दौरान उसके पास टीटी बनने का कोई प्रमाण नहीं मिला। वह खुद भी वैध यात्रा टिकट नहीं दिखा सका। आरपीएफ इंस्पेक्टर ओमप्रकाश मीणा ने बताया कि आकिब एक दुकान में काम करता है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर मीणा के अनुसार, आकिब का सीट पर बैठने को लेकर कुछ यात्रियों से विवाद हुआ था। इसी विवाद के बाद उसने यात्रियों से टिकट दिखाने को कहा। इस दौरान कुछ यात्रियों ने उसका वीडियो बना लिया। उसकी इस हरकत से यात्रियों को परेशानी हुई, जिसके चलते प्राथमिकी दर्ज की गई है। उसके पास पहचान पत्र, वर्दी या जुर्माना काटने वाली किताब जैसा कोई साक्ष्य नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed