फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Youth from Jammu hanged after crossing the lattice of railway overbridge

Farrukhabad News: रेलवे ओवरब्रिज की जाली पार कर लटका जम्मू का युवक

Sun, 11 Aug 2024 11:38 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 11 Aug 2024 11:38 PM IST
विज्ञापन
Youth from Jammu hanged after crossing the lattice of railway overbridge
कमालगंज (फर्रुखाबाद)। शराब के नशे में एक युवक ने शनिवार रात करीब 10 बजे रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म के फुट ओवरब्रिज पर हंगामा शुरू कर दिया। वह ब्रिज की बैरिकेडिंग की जाली पर चढ़कर दूसरी ओर पहुंच गया। युवक को लटकते हुए देख यात्रियों ने स्टेशन मास्टर को इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन

कुछ ही देर में फायर ब्रिगेड टीम, आरपीएफ के साथ जीआरपी टीम स्टेशन पहुंची। टीम ने रस्सा बांधकर ट्रेन पर चढ़कर युवक को नीचे उतारा। पूछताछ में युवक ने खुद को जम्मू प्रदेश के पुंछ जिले के बेरा गांव निवासी इमरान अहमद (22) बताया है। आरपीएफ की टीम युवक को पूछताछ के लिए साथ ले गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed