फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   youth

लखनऊ युवा महोत्सव में जिले की 29 प्रतिभाएं शामिल होंगी

Thu, 02 Jan 2020 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
youth
युवा कल्याण अधिकारी ब्रजेश यादव। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। लखनऊ में होने वाले 23वें युवा महोत्सव में जिले की 29 प्रतिभाएं शामिल होने जाएंगी। इनमें मंगल दल के 10 युवा प्रतिभाग करेंगे। जबकि अन्य युवाओं में अच्छे खिलाड़ी, सराहनीय कार्य करने वाले व नेशनल अवार्ड हासिल करने वालों को युवा महोत्सव में जाने का मौका मिल रहा है। कुछ युवाओं को मंच पर अपनी प्रतिभा का बखान करने व प्रेरणा देने का अवसर मिल सकता है। वहीं महोत्सव में मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री युवाओं को और आगे बढ़ाने के लिए प्रेरणा देंगे।
विज्ञापन

किसी भी क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने वाले युवाओं को इस बार लखनऊ में 12 से 16 जनवरी तक होने वाले युवा महोत्सव में प्रतिभाग करने का मौका मिल रहा है। उन्होंने चाहे समाज में सराहनीय कार्य किया हो या खेल में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन, फिलहाल उनका जज्बा उन्हें युवा महोत्सव तक ले जा रहा है। जिले के 29 युवा लखनऊ के महोत्सव में शामिल होंगे। इनमें राष्ट्रीय योजना का प्रचार-प्रसार करने वाले ग्राम पंचायत फकरपुर निवासी योगेश दत्त तिवारी, प्रिया त्रिवेदी, मदनपुर निवासी प्रभाकर, दिव्यांश दुबे, मंझना की स्वाती गंगवार, आरती, बेबी, छछौनापट्टी निवासी बबलू शर्मा, सोना जानकीपुर निवासी उपेंद्र, समाज सेवा करने में शहर के मोहल्ला नुनहाई स्ट्रीट निवासी जितेंद्र चतुर्वेदी शामिल हैं। वेट लिफ्टिंग में स्कूलीय नेशनल चैंपियनशिप पाकर ब्रांज मेडल हासिल करने वाली गांव नगलाबरी निवासी शालिनी, पावर लिफ्टिंग में जूनियर नेशनल चैंपियनशिप व सिल्वर मेडल पाने वाले लखमीपुर के रजनीश, ब्रांज मेडल हासिल करने वाली नरायनपुर की प्रियंका कटियार भी युवा महोत्सव के लिए चयनित हैं।
विज्ञापन

टिसू कल्चर लैब से बीज उत्पादन करने वाले श्रंगीरामपुर निवासी राहुल पाल, पॉलीहाउस में फलों की खेती करने वाले सिरोली निवासी भानुप्रताप सिंह, विज्ञान के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाली पीडी महिला कालेज की छात्रा प्रियंका पांडेय व केआर रस्तोगी इंटर कालेज के छात्र सौरभ प्रजापति, जीआईसी फर्रुखाबाद के छात्र पीयूष त्रिवेदी, कुटरा कालोनी निवासी दीपिका राजपूत, एकल गायन में शहर के सिटी गर्ल्स इंटर कालेज की छात्रा बस्ती लाल, रखा इंटर कालेज की श्वेता मिश्रा, जरदोजी व वॉल पेंटिंग में प्रतिभा की धनी गांव अमेठी जदीद निवासी श्याम लता उर्फ हेमा, भैंस पालन में गांव राजा रामपुर मेई निवासी रेनू दीक्षित, जबकि स्वैच्छिक रक्तदान के साथ लोगों को जागरूक करने वाले कायमगंज के मोहल्ला पटवन गली निवासी शशांक अग्रवाल व कसबा कमालगंज के मोहल्ला आजाद नगर निवासी वरुण गुप्ता को युवा महोत्सव में जाने का सौभाग्य मिल रहा है। इसके अलावा युवक मंगल दल से सत्यपाल सिंह, प्रियंका, समाज में आदर्श कार्य करने वाले ध्रुव राजपूत व हिमांशू गंगवार का भी चयन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभागवार प्रतिभाओं का हुआ चयन
युवा कल्याण अधिकारी बृजेश कुुमार यादव ने बताया कि वर्ष 1999 में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने युवा महोत्सव का आयोजन कराया था। इसके बाद यह 23वां युवा महोत्सव आयोजित होने जा रहा है। प्रतिभाओं का विभागवार उनके अलावा डीआईओएस, सीएमओ, कृषि विभाग, उद्यान विभाग, जिला क्रीड़ा अधिकारी आदि अधिकारियों ने अपने क्षेत्र के होनहार युवाओं को चयनित किया। इन युवाओं को मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री आगे बढ़ाने के लिए प्रेरणा देंगे। वहीं कुछ युवाओं को मंच पर अपनी प्रतिभा का बखान करने का मौका मिलेगा। चयनित युवाओं का पुलिस वेरीफिकेशन हो चुका है। शुक्रवार को सभी का स्वास्थ्य परीक्षण कराने के बाद शासन को रिपोर्ट भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed