फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Youth dies, one injured by tractor-trolley overturning

ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से युवक की मौत, एक घायल

Mon, 11 May 2020 10:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
Youth dies, one injured by tractor-trolley overturning
ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से युवक की मौत, एक घायल
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। ट्रैक्टर ट्राली पलटने से एक युवक की मौत हो गई और एक युवक घायल हो गया।
मोहल्ला जटवारा निवासी राजेश शर्मा की कायमगंज बाईपास पर शटर व ग्रिल बनाने की दुकान है। जनपद कन्नौज के गुरसहायगंज के मोहल्ला गांधी नगर निवासी उनके साले मनोज शर्मा का बेटा रवि शर्मा (27) लॉकडाउन से पहले यहां आया था। सोमवार रात करीब आठ बजे उनकी दुकान से एक ट्रैक्टर-ट्राली से सामान गांव जसमई जा रहा था।
उसे उतरवाने रवि व राजेश का भाई सर्वेश ट्राली पर बैठकर जा रहे थे। मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के ढिलावल तिराहे के पास ट्राली पलट गई। इसके रवि दब गया। सर्वेश उछल कर दूर जा गिरे। आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने सर्वेश को निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्राली के नीचे से रवि को निकलवाया। इसके बाद उसे पुलिस लोहिया अस्पताल लेकर पहुंची। वहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी मिलने पर परिजन लोहिया अस्पताल पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed