फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Youth dies in tanker collision

टैंकर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, भाई घायल

Mon, 02 Dec 2019 05:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Dec 2019 05:57 PM IST
विज्ञापन
Youth dies in tanker collision
वीरेंद्र सिंह का फाइल फोटो। - फोटो : FARRUKHABAD
ससुराल से वापस घर जा रहे बाइक सवार युवक को टैंकर ने टक्कर मार दी। इससे उसकी मौत हो गई। उसका भाई घायल हो गया। उसकी मरहम पट्टी कराई गई।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव मुड़गांव निवासी वीरेंद्र सिंह (37) पुत्र श्याम सिंह हरियाणा के गुरुग्राम में प्राइवेट नौकरी करता था।
वहां से वह चार दिन पूर्व ही घर वापस आया था। रविवार को वह अपने भाई विजेंद्र के साथ बाइक से जनपद कन्नौज थाना छिबरामऊ के गांव तुलसीपुर गया था। वहां से रात करीब साढ़े नौ बजे वापस आ रहा था। तभी इटावा-बरेली हाईवे से गैस प्लांट होते हुए मुड़गांव जाने वाले मार्ग पर टैंकर ने पीछे से टक्कर मार दी।
इससे बाइक चला रहा विजेंद्र उछलकर दूर जा गिरा और वीरेंद्र बाइक सहित सड़क पर ही गिर पड़ा। इससे टैंकर उसे कुचलता हुआ निकल गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। विजेंद्र घायल हो गया। दोनों भाई हेलमेट नहीं लगाए थे। सूचना पर परिजन व पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन

पुलिस ने टैंकर को कब्जे में ले लिया। चालक भाग गया। विजेंद्र की सीएचसी में मरहम पट्टी कराई गई। वीरेंद्र की पत्नी पिंकी रो-रोकर बेहाल हो गई। उसके बेटा शोभित (10), बेेटी शुभ्या (5) व साक्षी(3) है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed