फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Youth dies in suspicious circumstances, accused of murder

Farrukhabad News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत, हत्या का आरोप

Mon, 22 May 2023 01:27 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Mon, 22 May 2023 01:27 AM IST
विज्ञापन
Youth dies in suspicious circumstances, accused of murder
फर्रुखाबाद। नाना के घर रह रहे युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजन पांचाल घाट अंतिम संस्कार के लिए पहुंचे। पिता की जहर देकर मारने की सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

कादरीगेट थाने के आवास विकास कालोनी निवासी धर्मपाल सिंह के घर उनकी बेटी अर्चना सिंह अपने पुत्र हिमालय (19) और ओम (16) के साथ रहती थी। हिमालय मानसिक बीमारी से ग्रसित था। रविवार शाम पांच बजे उसकी हालत बिगड़ गई। मामा अनिरुद्ध लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन शव लेकर घर चले गए। देर शाम उसका अंतिम संस्कार करने के लिए पांचाल घाट पहुंचे। उसी समय पिता संजीव रावत ने पुलिस को सूचना दी, कि उनके पुत्र की जहर देकर हत्या कर शव का अंतिम संस्कार किया जा रहा है। इस पर थानाध्यक्ष राजेश राय पुलिस बल के साथ पहुंचे। पुलिस ने देर रात शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अंतिम संस्कार में पहुंचे परिजनों का कहना है कि पिता ने दूसरी शादी कर ली है। वह आगरा में रह रहे हैं। बच्चों की कोई सहायता नहीं करते थे। आरोप निराधार लगा रहे हैं। थानाध्यक्ष राजेश राय ने बताया कि पिता की सूचना पर शव कब्जे में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed