फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Youth dies in accident, policeman injured

Farrukhabad News: दुर्घटना में युवक की मौत, सिपाही घायल

Mon, 15 Jul 2024 02:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jul 2024 02:02 AM IST
विज्ञापन
Youth dies in accident, policeman injured
फर्रुखाबाद। कमालगंज मार्ग पर देर रात हुई दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गईं, जबकि जेल का सिपाही घायल हो गया। दोनों को लोहिया अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन

रविवार देर रात कानपुर रोड पर गांव महरूपुर सहजू के पास एक 35 साल का अज्ञात युवक और कुछ दूरी पर जेल का सिपाही संजीव कुमार (45) घायल अवस्था में पड़े मिले। याकूतगंज चौकी पुलिस दोनों को एंबुलेंस से लोहिया अस्पताल लेकर पहुंची। जहां अज्ञात युवक को मृत घोषित कर दिया गया। शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है, जबकि घायल सिपाही का इलाज चल रहा है। मृतक के सिर में गंभीर चोटें हैं। दोनों पैर भी टूटे हैं। शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।
याकूतगंज चौकी इंचार्ज मिथलेश यादव ने बताया कि युवक कमालगंज के नगला भूड का बताया जा रहा है। दुर्घटनाग्रस्त बाइक को कब्जे में ले लिया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed