{"_id":"60c9f1c98ebc3e2daf3687a6","slug":"youth-dies-due-to-current-while-correcting-mixer-farrukhabad-news-knp6344494143","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिक्सी सही करते समय करंट लगने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिक्सी सही करते समय करंट लगने से युवक की मौत
विज्ञापन
मिक्सी सही करते समय करंट से युवक की मौत
जहानगंज। मिक्सी सही करते समय करंट लगने युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से पूरे मामले की जानकारी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना क्षेत्र के गांव सरवरआलमपुर निवासी स्व. रणवीर कश्यप का 20 वर्षीय पुत्र रिषू गांव महरूपुर बीजल के बाजार में मोमोज की ठेली लगाता था। शुक्रवार रात को वह मोमोज बेचकर घर पहुंचा। रात 10 बजे वह मिक्सी ठीक कर रहा था। तभी उसमें करंट आ गया। चपेट में आकर रिषू बेहोश हो गया। मां छत से उतरकर नीचे आई तो घटना का पता चला। उन्होंने शोर मचाया।
परिजन रिषू को लेकर लोहिया अस्पताल पहुंचे। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बुधवार को परिजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम हाउस में भाई आकाश, विकास, हिमांशु, बहन सुनैना, रीना, मां रेशमा देवी रो-रो कर बेहाल हो गए। गांव के लोग परिजनों को ढांढस बंधाते रहे।