फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Youth dies after being hit by a train

ट्रेन से कटकर युवक की मौत, खुदकुशी की आशंका

Mon, 24 Feb 2020 11:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Youth dies after being hit by a train
भटासा स्टेशन के पास शव को देखने को लगी भीड़। - फोटो : FARRUKHABAD
कायमगंज (फर्रुखाबाद)। कोतवाली क्षेत्र के गांव अरियारा निवासी 35 वर्षीय युवक की भटासा स्टेशन के पास ट्रेन से कटकर मौत हो गई। शव को देखकर खुदकुशी करने की आशंका जताई गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

गांव अरियारा निवासी विजयपाल सिंह के 35 वर्षीय पुत्र अमन राजपूत का शव शनिवार सुबह भटासा स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक के पास पड़ा मिला। जब लोगों ने वहां शव पड़ा देखा तो भीड़ जमा हो गई। भीड़ में कुछ लोगों ने उसे पहचान लिया तो उसके परिजनों को सूचना दी गई। परिजन पहले से ही उसकी तलाश कर रहे थे।
विज्ञापन

परिजनों का कहना था कि अमन कुछ तनाव में रहता था उसकी दवा चल रही थी। रविवार रात किसी समय वह घर से निकल गया और यह हादसा हो गया। सूचना पर कोतवाली के दरोगा संतोष कुमार वहां पहुंचे, उन्होंने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव को देख आत्महत्या करने की भी आशंका जताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवक की शादी हो गई थी। उसके कोई संतान नहीं थी। 7 वर्ष पहले पत्नी छोड़कर चली गई थी। वह अपने चार भाइयों में सबसे बड़ा था। उसके छोटे भाई नंदलाल, सचिन, आकाश बाहर प्राइवेट फैक्टरी में काम करते हैं। मां गंगाश्री की पहले ही मौत हो चुकी है। वह घर पर पिता के साथ रहता था। पिता खेती करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed