फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   youth dead through fire during making tea

चाय बनाते लगी आग से अधेड़ की झुलसाकर मौत

Fri, 21 Jun 2019 11:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2019 11:00 PM IST
विज्ञापन
youth dead through fire during making tea
वशिष्ठ कुमार श्रीवास्तव की फाइल फोटो - फोटो : FARRUKHABAD
चूल्हे पर चाय बनाते समय गैस रिसाव से लगी आग रसोईघर में फैल गई। इसकी चपेट में आने से अधेड़ झुलस गया। पति की आवाज सुनकर पत्नी बचाने गई तो उसके भी हाथ झुलस गए। परिवार वालों ने आग बुझाई और अधेड़ का सीएचसी लेकर आए। हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने उसको लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया। यहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव नगला विनायक निवासी वशिष्ठ कुमार श्रीवास्तव (45) ने शुक्रवार को पत्नी गीता देवी से चाय बनाने को कहा। पत्नी गैस चूल्हे पर चाय चढ़ाकर कंडे पाथने घर के बाहर चली गई। यह देखकर वशिष्ठ खुद चाय बनाने रसोई में चले गए।
विज्ञापन

चाय बनाते समय गैस रिसाव होने से अचानक आग लग गई। इसकी चपेट में वशिष्ठ आ गये। वह भागते हुआ रसोई से बाहर निकले। उसकी आवाज सुनकर पत्नी, बच्चे और गांव के लोग घर में आए। किसी तरह आग बुुझाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान पत्नी गीता देवी के हाथ झुलस गए। परिजन वशिष्ठ को सीएचसी लेकर गए। हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन लोहिया अस्पताल लेकर आए तो यहां डाक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। परिजन शव लेकर घर चले गए। शव पहुंचते ही घर में चीत्कार मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed