Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Young scientists will seek scientific solutions to local problems.

Farrukhabad News: स्थानीय समस्याओं के वैज्ञानिक समाधान खोजेंगे बाल वैज्ञानिक

Sat, 07 Nov 2026 01:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Young scientists will seek scientific solutions to local problems.
फर्रुखाबाद। जल संकट, प्रदूषण और ऊर्जा की कमी जैसी समस्याओं के समाधान अब बच्चे वैज्ञानिक तरीके से तलाशेंगे। इसके लिए राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस की जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में सात ब्लॉकों के 84 बाल वैज्ञानिकों ने अपने शोध आधारित प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता म्युनिसिपल इंटर कॉलेज फतेहगढ़ में हुई।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक संजीव कुमार ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया। बढ़पुर, कमालगंज, कायमगंज, नवाबगंज, शमशाबाद, राजेपुर और मोहम्मदाबाद ब्लॉकों के विजेता छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

इस वर्ष प्रतियोगिता का मुख्य विषय ‘टिकाऊपन के लिए विज्ञान और नवाचार’ रखा गया है। इसके तहत विद्यार्थियों ने अपशिष्ट प्रबंधन, ऊर्जा, जल संरक्षण, भोजन, कृषि, स्वास्थ्य और भारतीय ज्ञान प्रणालियों पर आधारित प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए। 10 से 14 वर्ष के विद्यार्थी जूनियर और 14 से 17 वर्ष के प्रतिभागी सीनियर वर्ग में शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक संजीव कुमार ने कहा कि यह प्रतियोगिता बच्चों में वैज्ञानिक सोच और अनुसंधान की प्रवृत्ति विकसित करने का महत्वपूर्ण मंच है। विद्यार्थियों के प्रोजेक्ट समाज की समस्याओं को समझने और उनके समाधान खोजने में मददगार होंगे।

जनपदीय समन्वयक प्रधानाचार्य कैप्टन गिरिजा शंकर ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों को वैज्ञानिक विधि से स्थानीय समस्याओं का समाधान खोजने के लिए प्रेरित करना है। निर्णायक मंडल में डॉ. कल्पना सिंह, डॉ. सौरभ पांडेय और डॉ. सुदेश शर्मा शामिल रहे। परिणाम के आधार पर प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए प्रतिभागियों का चयन किया जाएगा। संचालन दर्शना शुक्ला ने किया। इस दौरान जिला अकादमिक समन्वयक वेदराम शर्मा, विश्व प्रकाश, चंद्र प्रताप सिंह, प्रशांत रॉय, कल्पना वर्मा, प्रगति शुक्ला, मीना अवस्थी सहित शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed