{"_id":"6a3c22d1aac3bac4ea094a2a","slug":"young-mans-body-found-hanging-after-scuffle-with-father-farrukhabad-news-c-222-1-frk1007-144260-2026-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: पिता से हाथापाई के बाद युवक का शव फंदे से लटका मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: पिता से हाथापाई के बाद युवक का शव फंदे से लटका मिला
विज्ञापन
कमालगंज। गांव शेखपुर में शराब के नशे में पिता व चाचा के बीच हो रहे विवाद को शांत कराने पहुंचे युवक का भी झगड़ा हो गया। पिता-पुत्र के बीच हाथापाई होने के बाद गुस्साए युवक का शव घर में फंदे से लटका मिला।
थाना क्षेत्र के गांव शेखपुर निवासी पिंटू कुमार का मंगलवार रात भाई राहुल से शराब के नशे में झगड़ा हो रहा था। पिंटू के पुत्र अखिल शर्मा (18) ने बीच बचाव किया और पिता व चाचा से घर जाने को कहा। पिंटू, अखिल के साथ गाली-गलौज करने लगा। इसी दौरान दोनों के बीच हाथापाई हो गई। रात करीब दस बजे सभी घर में लेट गए। 11:35 बजे परिवार के एक सदस्य की नजर पड़ी तो अखिल घर के अंदर की ओर पड़े छज्जे में फंदे से लटका मिला। परिजन ने अखिल को फंदे से उतारा और बाइक से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। रात में ही पुलिस घर पहुंची और पूछताछ की। अखिल के दो भाई गुलाटी, नन्हीं व बहन आज्ञा है। घटना के बाद मां सुनीता देवी, पिता व अन्य परिजन बिलखते रहे। पिंटू परिवार के साथ दिल्ली में रहकर मजदूरी करते थे। वह एक माह पूर्व ही गांव में घर बनवाने के लिए आए थे। प्रभारी निरीक्षक रामसहाय सिंह ने बताया कि पिता से हाथापाई के बाद युवक के आत्महत्या करने का मामला जानकारी में आया है। (संवाद)