{"_id":"66ce2f814d52a65e8b026924","slug":"young-man-under-the-influence-of-alcohol-broke-the-glass-of-car-and-roadways-bus-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1019-114880-2024-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: शराब के नशे में युवक ने कार व रोडवेज बस का शीशा तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: शराब के नशे में युवक ने कार व रोडवेज बस का शीशा तोड़ा
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शराब के नशे में युवक ने कार व रोडवेज बस के शीशे तोड़कर हंगामा किया। सोशल मीडिया पर सीसीटीवी फुटेज वायरल होने पर हरकत में आई पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर युवक का शांतिभंग में चालान कर दिया।
फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के बेवर रोड भोलेपुर निवासी संदीप तिवारी की कार 24 अगस्त की रात को ओवरब्रिज के नीचे खड़ी थी। पास में एक दूसरी कार भी वहां खड़ी की गई। उसी रात को अज्ञात युवक ने संदीप व एक अन्य युवक की कार के शीशे तोड़ दिए। 25 अगस्त को संदीप को जानकारी हुई। उन्होंने आस पास के घरों में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले। उसमें मोहल्ले का युवक अंशु चौहान शराब के नशे में ईंट से कार के शीशे तोड़ते हुए कैद हो गया। सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया में वायरल हो गए। जानकारी होने पर हरकत में आई पुलिस सोमवार रात अंशु को पकड़ने के लिए गई।
वह रोडवेज बस के शीशे तोड़ते व हंगामा करते हुए मिला। पुलिस ने उसको पकड़ लिया। लोहिया अस्पताल में मेडिकल कराने पहुंची। अधिक नशा होने के कारण उसको लोहिया अस्पताल में भर्ती कर लिया गया। मंगलवार को पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर अंशु चौहान का शांतिभंग में चालान कर दिया। इंस्पेक्टर हरिश्याम सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर युवक का शांतिभंग में चालान कर दिया गया है।