{"_id":"65da3fa5068f1b79d2037304","slug":"young-man-shot-at-birthday-party-saifai-referred-farrukhabad-news-c-222-1-frk1001-108655-2024-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: जन्मदिन पार्टी में युवक को लगी गोली, सैफई रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: जन्मदिन पार्टी में युवक को लगी गोली, सैफई रेफर
विज्ञापन
कायमगंज। दोस्त के बेटे की जन्मदिन पार्टी में गया युवक गोली लगने से घायल हो गया। युवक की हालत नाजुक बताई जा रही है। वह सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती है।
नगर से सटे गांव प्रेमनगर निवासी सोनू (23) एक मेडिकल स्टोर पर काम करता है। शुक्रवार देर रात सोनू नगर के मोहल्ला कूंचा गंगा दरवाजा में संजय के बेटे की जन्मदिन पार्टी में शामिल होने गया था। पार्टी में डीजे की धुन पर युवक डांस कर रहे थे। बताया जाता है कि सोनू के मोबाइल पर कॉल आई। वह छत से उतरकर बाहरी गेट पर पहुंच गया। फोन पर बातचीत के दौरान उसके पेट में गोली लग गई। वह खून से लथपथ होकर गिर पड़ा।
गोली की आवाज सुनकर उसके अन्य दोस्त वहां पहुंचे। सोनू घायल हालत में पड़ा था। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर देख लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। लोहिया से सैफई मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया गया है।
युवक को गोली कैसे लगी, यह कोई बताने को तैयार नहीं है। मंडी चौकी प्रभारी केके कश्यप ने बताया कि गोली कैसे लगी यह अभी जानकारी नहीं है। इंस्पेक्टर राम अवतार ने बताया सीएचसी से मेमो के माध्यम से जानकारी मिली है। फिलहाल मामले में तहरीर नहीं है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।