{"_id":"65e4c32798d6e53ab80f88ff","slug":"young-man-remained-lying-in-the-pit-of-culvert-all-night-died-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-102265-2024-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: पुलिया के गड्ढे में रात भर पड़ा रहा युवक, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: पुलिया के गड्ढे में रात भर पड़ा रहा युवक, मौत
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। दोस्त के संग बाइक से घर से निकला युवक रात भर पुलिया में पड़ा रहा। सुबह लोगों ने देख उसे लोहिया अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। शव मोर्चरी में रखने के दो घंटे बाद घायल दोस्त को अस्पताल में भर्ती कराया गया। मृतक अपनी पत्नी को ससुर की मौत होने पर ससुराल छोड़कर आया था।
कादरीगेट थाने के गांव दीनदयाल बाग निवासी रतनदीप सक्सेना (38) रविवार सुबह करीब पौने सात बजे बाइक समेत मसेनी स्थित एक गेस्ट हाउस के पास निर्माणाधीन पुलिया के गड्ढे में पड़ा मिला। भाई राजीव और पड़ोसी अजयराज यादव लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस पर परिजनों में चीखपुकार मच गई। परिजनों ने बताया कि शनिवार को ससुर की मौत हो गई थी।
रतनदीप पत्नी पिंकी को लेकर तिर्वा स्थित ससुराल गया था। पत्नी को वहीं छोड़कर वह शाम छह बजे के करीब घर आ गया। रात आठ बजे बाइक लेकर पड़ोसी दोस्त धर्मेंद्र यादव (23) के साथ कुछ देर में लौटने की बात कहकर चला गया। इसके बाद रात भर नहीं लौटा। परिजनों ने समझा कि वह अपने डीजे को देखने कहीं चला गया होगा।
विज्ञापन
सुबह कुछ लोगों ने पुलिया के गड्ढे में देखा, तब जानकारी हुई। सुबह नौ बजे के करीब दोस्त धर्मेंद्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसने पुलिस को बताया कि रात में दोनों ने शराब पी थी। इसके बाद किसी तरह दुर्घटना हो गई। रात में वह सड़क किनारे एक मकान के दरवाजे पर पड़ा रहा।
इसके बाद अस्पताल पहुंचा। रतनदीप पांच भाई व तीन बहनों में सबसे छोटा था। पुत्र रिजू व पुत्री कशिश है। इंस्पेक्टर विनोद शुक्ला ने बताया कि बाइक अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिर गई। किसी वाहन से दुर्घटना नहीं हुई है।
-- -
अब कौन मनाएगा रिजू का जन्मदिन
रतनदीप के साथ हुई दुर्घटना की सूचना मिलने पर साला सौरभ पत्नी पिंकी को लेकर यहां पहुंचा, तो चीख पुकार मच गई। पत्नी चीख-चीख कर कह रही थी कि तुम तो कहते थे कि रविवार को अपने रिजू का जन्मदिन धूमधाम से मनाएंगे। अब उठ जाओ, अपने रिजू का जन्मदिन मना लो। पत्नी के पीड़ादायक शब्द सुन हर आंख नम हो गई।