फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Young man killed in motorcycle collision, two injured

बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत, दो जख्मी

Sat, 04 Feb 2017 11:04 PM IST
अमर उजाला/फर्रुखाबाद
अमर उजाला/फर्रुखाबाद Updated Sat, 04 Feb 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
आमने-सामने बाइकों की भिड़ंत होने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दो छात्र घायल हो गए। मरने वाला युवक हेलमेट नहीं लगाए था। हेलमेट लगाए होता तो शायद जान न जाती।
विज्ञापन



थाना मेरापुर के गांव अछरोड़ा निवासी आनंद कठेरिया (28) फरीदाबाद में फल की ठेली लगाता था। शुक्रवार को आनंद अपने घर पर जखैया की जात (धार्मिक रीति रिवाज का पालन) करने के लिए आया था। शनिवार को सामान लेने के लिए गांव गुठना गया।
विज्ञापन


यहां से दोपहर में बाइक से लौट रहा था। सुरक्षा के लिए आनंद ने हेलमेट नहीं पहना था। आनंद कुछ ही दूरी पर पहुंचा था। उसी समय सामने से आ रही दूसरे बाइक सवार से जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में आनंद की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरी बाइक पर सवार छात्र सौरभ पुत्र दिनेशचंद्र यादव, जोगेंद्र सिंह यादव पुत्र महेशचंद्र घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



सौरभ भी हेलमेट नहीं पहने हुए था। इससे उसके सिर में भी चोटें आईं। आसपास के लोग घायलों को मोहम्मदाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाए। यहां से दोनों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया।  शव को देखकर पत्नी रन्नो देवी अचेत होकर गिर पड़ी।

सूचना पर दरोगा राजेंद्र सिंह यादव ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने बताया कि आनंद के दो लड़के और एक लड़की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed