फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Young man drowned while trying to rescue buffalo that had entered Budhi Ganga

Farrukhabad News: बूढ़ी गंगा में घुसी भैंस को निकालने में युवक की डूबकर मौत

Mon, 16 Sep 2024 12:46 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Sep 2024 12:46 AM IST
विज्ञापन
Young man drowned while trying to rescue buffalo that had entered Budhi Ganga
कंपिल। बूढ़ी गंगा में घुसी भैंस को निकालने में युवक की डूबकर मौत हो गई। खोजबीन करने पहुंचे परिजनों को युवक की चप्पल उतराती मिली। ग्रामीणों ने एक घंटे की मशक्कत कर शव को पानी से बाहर निकाल लिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव सिरसा निवासी पूरन(23) रविवार सुबह भैंस चराने खेत की ओर गया था। भैंस खेत के पास बूढ़ी गंगा के अंदर घुस गई। पूरन भैंस को निकालने के लिए पानी के अंदर घुस गया। गहरे पानी में जाने से डूब गया। शाम तक पूरन घर नहीं आया तो पिता नेकसू व भाई नन्हूं, नीलेश खोजबीन करने खेत की ओर गए। वहां बूढ़ी गंगा में पूरन की चप्पल उतराती दिखाई दी। परिजनों ने गांव के लोगों को बुलाया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने एक घंटे की मशक्कत कर पूरन के शव को गंगा से बाहर निकाल लिया। शव देखकर मां वर्मा देवी दहाड़े मारकर रोने लगी। सूचना पर तहसीलदार मनीष वर्मा कानूनगो रोहित अवस्थी, लेखपाल सुनील यादव मौके पर पहुंचे। परिजनों से पूरे घटनाक्रम के बारे में जानकारी दी। परिजनों ने पुलिस को सूचना नहीं दी। एसओ विश्वनाथ आर्या ने बताया कि इस संबंध में कोई सूचना नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed