{"_id":"686eb7a6a3eeb02b39093424","slug":"young-man-dies-in-collision-between-pickup-and-bike-farrukhabad-news-c-222-1-frk1002-126618-2025-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: पिकअप व बाइक की टक्कर में युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: पिकअप व बाइक की टक्कर में युवक की मौत
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद। मक्का बेचकर बाइक से घर लौट रहे युवक की बाइक से पिकअप की टक्कर हो गई। टक्कर लगने से बाइक चालक घिसटते हुए चला गया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। चालक पिकअप छोड़कर भाग गया। जानकारी पर परिजन मौके पर पहुंचे। परिजन पिकअप चालक को पकड़ने के बाद ही शव उठाए जाने पर अड़ गए। हालांकि पुलिस ने परिजनों को समझा-बुझाकर शव उठाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला पीरजाद निवासी अर्जुन (32) फर्रुखाबाद स्थित सातनपुर मंडी से मक्का के पैसे लेकर बाइक से घर लौट रहा था। इटावा-बरेली हाईवे पर जैतपुर गांव की मोड़ से पहले सामने से बेवर की तरफ से आ रही पिकअप ने अर्जुन की बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक समेत अर्जुन करीब 150 मीटर घिसटते हुए चला गया। इससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। चालक पिकअपर छोड़कर भाग गया। जानकारी मिलने पर अर्जुन के परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। वे पिकअप चालक की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए। उन्होंने करीब पौन घंटे तक शव नहीं उठने दिया। इसके चलते सड़क के दोनों तरफ जाम की स्थिति बन गई। पुलिस के समझाने पर परिजन माने। पुलिस ने पिकअप कब्जे में ले ली। मृतक की पत्नी नेहा का रो-रोकर बुरा हाल था। मृतक के दो पुत्रियां हैं। मृतक अर्जुन पांच भाइयों में तीसरे नंबर का था। घटनास्थल थाना जहानगंज होने की वजह से पंचनामा जहानगंज पुलिस ने भरा।