फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Young man died due to wrong injection by medical store operator

Farrukhabad News: मेडिकल स्टोर संचालक के गलत इंजेक्शन लगाने से युवक की हो गई मौत

Wed, 04 Oct 2023 12:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Oct 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
Young man died due to wrong injection by medical store operator
फर्रुखाबाद। बुखार में मेडिकल स्टोर संचालक के गलत इंजेक्शन लगाने से युवक की आगरा में इलाज के दौरान मौत हो गई। बहन ने संचालक व उसके पुत्र पर लापरवाही का आरोप लगाकर कोर्ट में अर्जी दायर की है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली के मोहल्ला सलावत खां निवासी रश्मी ने रेलवे रोड के भदौरिया मेडिकल स्टोर संचालक डॉ सुरेश भदौरिया व उसके पुत्र शंकर भदौरिया के खिलाफ सीजेएम कोर्ट में अर्जी दायर की है। इसमें बताया कि कंपिल थाना क्षेत्र के गांव बिल्सड़ी निवासी भाई प्रियांशु 9 सितंबर को उसके घर आया था। अचानक उसको बुखार आ गया। इस पर सुरेश भदौरिया के पास भाई को इलाज के लिए ले गई। सुरेश ने भाई के दो इंजेक्शन लगा दिए। दूसरे दिन भाई के पैर में दर्द होने लगा। उसको लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। सुरेश से इस संबंध में बात की। सुरेश लोहिया अस्पताल आए। रश्मी ने गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाया। इस पर सुरेश ने भाई को एक नर्सिगहोम में भर्ती करा दिया। इलाज में रुपये भी खर्च किए। इलाज के बाद डॉक्टर ने 13 सितंबर को भाई की हालत गंभीर होने पर रेफर कर दिया । भाई प्रियांशु को आगरा में भर्ती कराया। वहां 19 सितंबर को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस मामले में कोतवाली में तहरीर देने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं की गई। कोर्ट ने शहर कोतवाल से इस संबंध में आख्या मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed