फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Young man died due to cold, dead body found in the field

Farrukhabad News: युवक की सर्दी लगने से मौत, खेत में मिला शव

Mon, 16 Dec 2024 11:08 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Dec 2024 11:08 PM IST
विज्ञापन
Young man died due to cold, dead body found in the field
नवाबगंज। थाना क्षेत्र के ग्राम सिरमौरा बांगर निवासी किशन सिंह यादव का पुत्र अनमोल (22) मानसिक रूप से विक्षिप्त था। वह अक्सर कर चौराहे पर देर रात तक घूमता रहता था। रविवार रात गांव बिरसिंहपुर में बरात आई थी। वह घूमता हुआ बिरसिंहपुर पहुंच गया। सर्दी से कांपता देख ग्रामीणों ने आग जलाकर काफी देर तापने को कहा। रात में किसी समय वह नवाबगंज की ओर निकल गया। सर्दी अधिक होने की वजह से रास्ता भटक कर बिरसिंहपुर निवासी श्रीपाल सिंह के खेत में जाकर गिर गया। जहां उसकी मौत हो गई। सोमवार तड़के वहां से निकले लोगों ने उसे मृत अवस्था में देखा। उसका शरीर अकड़ गया था। सिरमौरा बांगर से पहुंचे भाई अश्वनी ने पुलिस को फौती सूचना दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। भाई ने आशंका जताई कि खेत में गिरने के बाद उठ न पाने की वजह से ठंड से मौत हो गई। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed