फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Young man caught making illegal liquor, two companions absconding

युवक को अवैध शराब बनाते पकड़ा, दो साथी फरार

Mon, 28 Dec 2020 10:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Dec 2020 10:44 PM IST
विज्ञापन
Young man caught making illegal liquor, two companions absconding
शराब के साथ पकड़ा गया आरोपी। - फोटो : FARRUKHABAD
युवक को अवैध शराब बनाते पकड़ा, दो साथी फरार
विज्ञापन

शमसाबाद। थाना क्षेत्र के गांव खुड़नाखार जाने वाले मार्ग पर स्थित बाग में अवैध देसी शराब बना रहे युवक को आबकारी व पुलिस टीम ने पकड़ लिया। उसके दो साथी भाग गए। बाग से पुलिस को शराब बनाने में प्रयोग होने वाली रेक्टिफाइड स्प्रिट आदि सामान मिला है। आरोपी को जेल भेजा गया।
पुलिस लाइन सभागार में एसपी अशोक कुमार मीणा ने बताया कि अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। सोमवार की सुबह आबकारी निरीक्षक शरद कुमार, एसओजी प्रभारी जय प्रकाश शर्मा व शमसाबाद एसओ राजेंद्र कुमार रावत ने संयुक्त रूप से शमसाबाद में गांव खुड़नाखार जाने वाले मार्ग पर स्थित आम के बाग में दबिश दी। वहां तीन युवक अवैध देसी शराब बना रहे थे।
विज्ञापन

दो युवक भाग गए। एक को पुलिस ने पकड़ लिया। उसने अपना नाम कल्लू उर्फ जसवीर यादव पुत्र शिवलाल बताया है। बाग से 50-50 लीटर की 17 केन बरामद हुईं। इसमें 850 लीटर रेक्टिफाइड स्प्रिट है। प्लास्टिक की झाल में रखे 450 खाली पौवा, 400 ढक्कन मिले। एक ब्रांड के रैपर और दो हजार क्यूआर कोड बरामद हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पकड़े आरोपी ने भागे साथियों के नाम लालू उर्फ अभय गंगवार निवासी बख्तेरापुर थाना कायमगंज व नन्हें यादव निवासी गलालपुर थाना अलीगंज जिला एटा बताया है। आबकारी निरीक्षक ने तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पकड़े आरोपी कल्लू उर्फ जसवीर को जेल भेजा गया है। उसके खिलाफ पहले से पांच आबकारी अधिनियम व एक गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज है। भागे आरोपियों को दबिश देरकर पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed