{"_id":"6340650722237720b5756dda","slug":"young-man-and-woman-farrukhabad-news-knp7220795142","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक व महिला वकील को पीटा, पांच के खिलाफ तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक व महिला वकील को पीटा, पांच के खिलाफ तहरीर
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। दहेज उत्पीड़न के मुकदमे में कोर्ट में पेशी पर आए युवक व उसकी महिला वकील को पत्नी और उसके परिजनों ने लात-घूसों से पीट दिया। वकील ने पांच लोगों के खिलाफ तहरीर दी।
शहर कोतवाली की आवास विकास कालोनी निवासी वकील पूनम दुबे शुक्रवार को कचहरी में अपने मुवक्किल आकाश व उसकी पत्नी के बीच चल रहे दहेज उत्पीड़न के मुकदमे बहस की।
आकाश कोर्ट में बहस के बाद तारीख लेने के लिए गया। इस बीच कचहरी में ही उसका पत्नी से विवाद हो गया। पत्नी ने आकाश के एक थप्पड़ मार दिया। आकाश ने वकील पूनम को इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन
इस पर पूनम आकाश की पत्नी व उसकी मां को उलाहना देने के लिए गईं। वहां मां-बेटी व तीन अन्य लोगों ने वकील पूनम को पीट दिया और जान से मारने की धमकी दी।
जानकारी होने पर बड़ी संख्या में साथी अधिवक्ता मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक मां-बेटी सहित सभी पांच लोग वहां से भाग गए।