फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Young businessmen burnt the effigy of the municipality

युवा व्यापारियों ने फूंका पालिकाध्यक्ष का पुतला

Sun, 09 Jan 2022 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Young businessmen burnt the effigy of the municipality
शहर के टाउन हाल तिराहे प नगर पालिका अध्यक्ष के पुतले की अर्थी खे बैठे युवा व्यापार मंडल के लोग। सं? - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। युवा व्यापार मंडल ने पालिकाध्यक्ष का प्रतीकात्मक पुतला फूंका। इससे पहले पुतले की शवयात्रा निकाली। टाउन हाल तिराहे पर नारेबाजी की। कहा कि व्यापारियों की सुरक्षा पर पालिका प्रशासन कतई गंभीर नहीं है। यह बर्दास्त नहीं होगा।
विज्ञापन

युवा नगर अध्यक्ष अंकुर श्रीवास्तव के नेतृत्व में बीबीगंज चौकी के पास शनिवार की दोपहर व्यापारी एकत्रित हुए। यहां पालिकाध्यक्ष का प्रतीकात्मक पुतला बनाकर रखा। इसके बाद पालिकाध्यक्ष वत्सला अग्रवाल के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मऊदरवाजा थाने से होकर टाउनहाल तिराहे पर पहुंचे।
विज्ञापन

यहां पुतला जमीन पर लिटा लिया और मातम मनाया। व्यापारी नेता ने कहा कि शहर में महिलाओं, व्यापारियों और आम जन के साथ अपराध होते हैं। इन पर अंकुश लगाने के लिए प्रमुख चौराहों, तिराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग की गई थी। यही नहीं रात के वक्त बिजली चली जाने पर मुख्यमार्गों पर अंधेरा छा जाता है। इससे अराजकतत्व सक्रिय रहते हैं। ऐसे में स्ट्रीट लाइटों को जनरेटर से जोड़ने की मांग की गई। इन मांगों पर कोई ध्यान नहीं दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान कई बार पुलिस ने व्यापारियों को पुतला जलाने से रोकने का प्रयास किया। बावजूूद इसके पुतला आग के हवाले कर दिया। पुतला आधा जल पाया था कि व्यापारी मौके से चले गए। पुतला दहन में मुख्तियार अहमद, करीम खान, नाजिम, जावेद, रवि गुप्ता, सलीम खान, सलमा खान भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed